spot_img

1 फरवरी को बदल जायेंगे कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्‍ली  साल 2022 में फरवरी के पहले दिन से  कई बदलाव होने वाले हैं। एक फरवरी को वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट (Budget 2022-23) पेश करेंगी। जाहिर है कि इससे देश की अर्थव्‍यवस्‍था में बदलाव होगा। बजट (Aam budget 2022) के अलावा कई महत्वपूर्ण बदलाव हैं, जो एक फरवरी से होने वाले हैं।

एसबीआई के नियमों में बदलाव

एसबीआई (SBI) पैसा ट्रांसफर करने के नियमों में बदलाव कर रहा है। अब बैंक 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच IMPS के जरिये पैसा ट्रांसफर करने पर 20 रुपये + प्लस GST चार्ज वसूलेगा। यानी अब आपको पैसा ट्रांसफर करना महंगा पड़ेगा। गौरतलब है कि आरबीआई ने अक्टूबर 2021 में IMPS के माध्यम से ट्रांजैक्शन का अमाउंट 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया था। रिजर्व बैंक ने IMPS के जरिए होने वाले ट्रांजेक्‍शन की लिमिट को भी एक दिन में 2 लाख रुपये से बढ़ा कर 5 लाख रुपये कर दी है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के नियम में चेंज

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) का चेक क्‍लीयरेंस का नियम बदलेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को 1 फरवरी से चेक पेमेंट के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम फॉलो करना होगा। यानी अब चेक से जुड़ी जानकारी भेजनी होगी तभी आपका चेक क्लीयर होगा। ये बदलाव 10 लाख रुपये से ऊपर के चेक क्लीयरेंस के लिए हैं।

जेब पर असर डालेगा पीएनबी

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बदलते नियम का असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। अब अगर आपके अकाउंट में पैसे न होने के कारण किस्त या निवेश फेल हो जाती है तो आपको 250 रुपये पेनल्‍टी चुकानी होगी। अभी तक ये पेनाल्टी 100 रुपये थी यानी अब आपको इसके लिए अधिक रकम देना होगा।

इसे भी पढ़ें : अमूल के साथ बिजनेस करने का मौका, महीने में होगी 10 लाख रुपए की कमाई!, जानें कैसे…

इसे भी पढ़ें : बड़ी सुविधा : घर बैठे SBI के माध्यम से बन जाएगा किसान क्रेडिट कार्ड, जानें प्रोसेस

इसे भी पढ़ें : बेटियों की शादी के लिए न करें चिंता, इस स्कीम में मिलेंगे इतने रुपये, जानें पूरा प्लान

इसे भी पढ़ें : अगर आपके पास है 2 रुपये का ये सिक्का तो घर बैठे मिलेंगे 5 लाख, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : पोस्ट ऑफिस ग्राहक ध्यान दें: अब बिना Passbook के नहीं हो सकेंगे ये काम

इसे भी पढ़ें : 2 रुपये का ये सिक्का आपको बना सकता है लखपति, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : Bank Account में नहीं हैं पैसे फिर भी निकाल सकते हैं ₹10000, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें : SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, बैंक ने शुरू की नई सर्विस, सभी को होगा…

इसे भी पढ़ें : कोरोना काल में भी रिलायंस की बल्‍ले-बल्‍ले…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...