Hazaribagh(Sunil Sahu) : महावीर ठाकुर की तबाही और बर्बादी का कारण बन गया नशे में टून एक ट्रक ड्राइवर। उनके घर की दीवार में ट्रक ने इतना जोरदार धक्का मारा कि उनके घर का नक्शा ही बदल दिया। दो कमरे पूरी तरह से बर्बाद हो गये। घर के अंदर पढ़ रहे एक बच्चे की जान आफत में आ गई। बच्चा हॉस्पिटल में भर्ती है। किसी तरह वह मौत के जबड़े से बच निकला। टूटे दीवार के ईट बच्चे की पढ़ने वाले टेबुल-कुर्सी पर गिर पड़ी। तब बच्चा घर के अंदर पढ़ रहा था। नशे में टून ड्राइवर को पकड़कर बरही पुलिस के हवाले कर दिया गया। महावीर ठाकुर का घर हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर डीएवी मोड़ के पास है। शराबी ड्राइवर इस कदर नशे में है कि वो ठीक से अपना नाम तक नहीं बता पा रहा। वह कोडरमा का रहनेवाला है। सुनें, क्या बोले घर के मालिक महावीर ठाकुर और अस्पताल में भर्ती ड्राइवर…
इसे भी पढ़ें : बालू घाट चालू, 700 रुपये में 1 हजार घन फुट कोई भी ले जा सकता है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जवान बिटिया को हो रही थी खून की उल्टी, तांत्रिक ने तबाह कर दी जिंदगी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जेल से रिहा हुए संजय राउत, बोले-हमें न्याय मिला, हम झुकेंगे नहीं
इसे भी पढ़ें :उसे खरोंच तक नहीं आई, पीछे बैठा शख्स चल बसा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :मां के कपड़े पहनकर वीडियो बना रहा था नाबालिग, फिर देखें आगे क्या हुआ









