spot_img

सुरों की रानी बनीं मानसी घोष, 25 लाख इनाम मिला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देशभर के हजारों सुरों के बीच एक मीठी आवाज थी, जो बंगाल के किसी कोने से उठकर सीधे हिंदुस्तान के दिलों तक पहुंच गई, उस आवाज़ का नाम था मानसी घोष। ‘इंडियन आइडल 15’ के रंगीन मंच पर, जहां हर सुर एक सपने जैसा था और हर तालियों की गूंज किसी मंजिल का रास्ता, वहीं मानसी ने अपने हुनर और जज्बे से फिनाले की शाम इतिहास रच दिया। आंखों में आंसू थे, पर खुशी के। आवाज में कंपन थी, पर जीत की। 25 लाख रुपये की इनामी राशि और ट्रॉफी के साथ मानसी घोष इस बार की विनर बनीं। उनके साथ ही सुभोजित चक्रवर्ती और स्नेहा शंकर ने भी दर्शकों का दिल जीतकर क्रमश: फर्स्ट और सेकंड रनर-अप का ताज हासिल किया।

शो के मंच पर इस बार 16 सितारे चमके, मगर टॉप 6 तक पहुंचना और फिर जीत की सीढ़ी चढ़ना आसान नहीं था।
शो को होस्ट कर रहे थे आदित्य नारायण और जजों की त्रिमूर्ति बादशाह, विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल हर सुर को पहचान देने के लिये मौजूद थे। मानसी की जीत एक नाम की नहीं, यह हर उस आवाज की जीत है जो अपने घर के आंगन से निकलकर किसी मंच पर अपनी पहचान ढूंढ़ती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...