Hazaribagh(Sunil Sahu) : पैसों के लेनदेन के चक्कर में पहले खूब बवाल हुआ। बात खून खराबे तक पहुंच गई। दो युवकों पर चाकू से वार कर उन्हें बुरी तरह लहुलूहान कर दिया गया। यह दुस्साहसिक वारदात हजारीबाग के बड़कागांव से सामने आई है। बीती शाम यहां मुख्य चौक पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो युवकों चंदन गोप(23) और ललन गोप(18) को चाकू मार दिया। ललन को बाय पसली में चाकू लगा जबकि चंदन को पीठ में चाकू मारा गया। घटना के बाद अपराधी भागने में कामयाब रहे। आनन फानन में दोनों जख्मी युवकों को बड़कागांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया गया। दोनों युवक बड़कागांव के पिपराडीह गांव के रहने वाले हैं। खबर पाकर बड़कागांव के थानेदार नेमधारी रजक, SI आशीष भगत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। चश्मदीदो ने पुलिस को बताया कि हजारीबाग की तरफ से काले रंग की स्कॉर्पियो में चार-पांच लोग आये। पहले दोनों पक्षों में बाता बाती, धक्का मुक्की हुई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं जख्मी युवक चंदन गोप ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि कटकमदाग थाना क्षेत्र के रेवाली गांव के राजा, शिवम, रोहित और गोल्डन ने बकाया 16 हजार रुपये के चलते घटना को अंजाम दिया है। जख्मी और चश्मदीदों के बयान पर बड़कागांव पुलिस जांच में जुट गई है।
हजारीबाग में पैसों के लेन-देन में मा’र दिया चा’कू
Date:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…
Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...
क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…
Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...
एक शादी ऐसी भी… बारात निकली, बैंड बजे, फिर दूल्हे के सामने आया दूसरा दूल्हा…
Kohramlive : ओडिशा के जाजपुर जिले के गंभारिया गांव...
भरी पंचायत में चाची ने कह दी ऐसी बात, सुनते ही गांव में मच गया हड़कंप…
UP : अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र से एक ऐसा...
निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…
Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...











