spot_img
spot_img
spot_img

आदमखोर तेंदुआ रात में ही धरायेगा… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : आदमखोर तेंदुआ रात में धरा जायेगा। तेंदुआ की फितरत को समझने वाले एक शूटर का दावा है कि तेंदुआ रात में ही एक्टिव रहता है। सुबह आराम करता है। तेंदुआ ज्यादातर शाम ढलने के बाद ही जंगल से निकलता है। उसके आने-जाने के रास्ते को पहले जानना जरूरी है। तेंदुआ को धरने के लिये उसके तरह ही सोचना होगा। तेंदुआ को पकड़ने या मार गिराने में माहिर शूटर शफत अली खान को न्योता देकर झारखंड में बुलाया गया है। महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी डिवीजन में एक आदमखोर बाघिन को बेहोश कर उसे अपने काबू में कर लेने वाले शूटर अली खान अब झारखंड में हैं। उन्हें आदमखोर तेंदुआ के आतंक से लोगों को आजाद कराने के लिए बुलाया गया है। यह खूंखार तेंदुआ अबतक चार बच्चों को अपना निवाला बना चुका है। डर-भय के कारण लोगों की नींद उड़ गई है। शाम ढलते ही तीन जिलों के लोग घरों में दुबक जाते हैं। चारों तरफ केवल तेंदुआ के आतंक का ही शोर है। लाचार-बेबश वन विभाग की टीम ने हाई लेवल मीटिंग करने के बाद हैदराबाद के शूटर शफत अली खान को यहां बुलाया है। आदमखोर जानवरों को मारने में माहिर शूटर अली खान ने कई मेडल झटके हैं। बचपन से ही हथियारों से खेलने वाले नवाब शूटर शफत अली खान मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना, बिहार और झारखंड के जंगलों में बेखटके शिकार कर चुके हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि इंसानों के लिये खतरा बने आदमखोर जानवरों को मारने में कोई दिक्कत नहीं है।

Shooter Nawab Shafat Ali Khan
Shooter Nawab Shafat Ali Khan

अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ गढ़वा पहुंच चुके शूटर शफत अली खान के पास उनकी एक स्पेशल गाड़ी भी है। यह गाड़ी उन्हें उनकी काम में साथ देती है। उनकी टीम में ऐसे कई एक्सपर्ट हैं, जिन्होंने आदमखोर जानवरों से लोगों को बचाया है। चाहे वह बाघ हो, तेंदुआ हो, हाथी हो, भालू हो या फिर जंगली सूअर। उसका अंत कर देना इनकी फितरत है। उन्हें सबसे पहले गढ़वा के भंडरिया बिंदा गांव ले जायेंगे। इसी गांव में अंतिम बार आदमखोर तेंदुआ को देखा गया था। इसी इलाके में वन विभाग की टीम ने पिंजरा और कैमरा लगा रखा है। थर्मल ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। मेरठ से स्पेशल पिंजरा मंगवाये गये हैं। आदमखोर तेंदुआ के बारे में अबतक जो जानकारी जुटाई गई है, वह सारी जानकारी शूटर को दे दी गई है।

नवाब शूटर शफत अली खान
नवाब शूटर शफत अली खान

इसे भी पढ़ें : बेड़ो के सब्जी मंडी को देख खुश हो गये DC… क्या बोले देखें

इसे भी पढ़ें : भारत में Omicron XBB.1.5 की एंट्री, अलर्ट मोड पर हेल्थ डिपार्टमेंट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...