spot_img

बोकारो की मालती नायक ने 26 साल में बदली गांव की तस्वीर…

Date:

spot_img
spot_img

Bokaro : ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं का घर से निकलकर सामाजिक काम करना आसान नहीं था, लेकिन बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के दांतू गांव की मालती नायक ने इस सोच को चुनौती दी। वर्ष 2000 में साक्षरता अभियान से शुरू हुआ उनका सफर आज महिला सशक्तीकरण, पारंपरिक वनौषधियों और आजीविका के नये रास्तों तक पहुंच चुका है। 53 साल की मालती ने अपने प्रयासों से हजारों महिलाओं को शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने में भूमिका निभायी है।

साक्षरता अभियान से शुरू हुई सामाजिक यात्रा

वर्ष 2000 में तत्कालीन जिला प्रशासन की ओर से चलाये जा रहे साक्षरता अभियान के दौरान मालती ने ग्रामीण महिलाओं को पढ़ाई के प्रति जागरूक करना शुरू किया। उन्होंने गांव-गांव जाकर महिलाओं को अभियान से जोड़ा और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया। उनके इस काम में उनके किसान पति विवेकानंद नायक ने भी सहयोग किया। मालती ने वर्ष 2002 से 2004 के बीच पेटरवार के वन औषधि प्रशिक्षण केंद्र में औषधीय पौधों के संरक्षण, खेती और उपयोग का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद 2004-05 में वैद्य श्याम बिहारी तिवारी से भी प्रशिक्षण प्राप्त किया। वह जंगलों में मिलने वाले औषधीय पौधों से तैयार पारंपरिक दवायें जरूरतमंद लोगों को मुफ्त उपलब्ध कराती हैं। उनके अनुसार, इस सेवा के बदले वह कोई पैसा नहीं लेतीं। मालती ने महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाने में भी मदद की, ताकि वे रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें। वर्ष 2005-06 में उन्होंने स्पिरुलिना की खेती भी शुरू की। उनका सफर दिखाता है कि गांव में शिक्षा, महिला समूह और स्थानीय संसाधनों के जरिये सामाजिक बदलाव की पहल कैसे आगे बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें :

गड्ढों की मरम्मत के लिये भी तैयार हो रही नई तकनीक…

Kohramlive : स्टील उद्योग में बड़ी मात्रा में स्लैग...

7 एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी…

Patna : बिहार में आने वाले तीन से चार...

DNA रिपोर्ट ने पलटी श’व की पहचान, पुलिस जवान अब भी लापता…

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में बीते...

पति-पत्नी के विवाद में पांच साल के बेटे की ह’त्या…

Kohramlive : दरभंगा के तारडीह प्रखंड के सकतपुर थाना क्षेत्र...

जमीन नामांतरण में गड़बड़ी पर पेंशन से कटेंगे 5% रुपये…

Ranchi : जमीन नामांतरण में अनियमितता के मामले में...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles: