spot_img

घर पर ही ऐसे बनाएं नेचुरल हेयर कलर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : लड़कियों को फैशन के मुताबिक चलना अच्छा लगता है। ऐसे में वे खासतौर पर अपनी स्किन व बालों की देखभाल करती है। बात बालों की करें तो लड़कियां और भी आकर्षित व सुंदर दिखने के लिए आजकल कई तरह की हेयर कलर करवा रही है। ऐसे में वे आजकल हाई लाइट्स, फुल लेंथ हेयर कलर फैशन का हिस्सा बन गए है। मगर कैमिकल्स से भरपूर हेयर कलर आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही पार्लर का खर्चा उठाना हर किसी के बस की बात नहीं। नेचुरल हेयर कलर केमिकल वाले हेयर कलर्स के मुकाबले बहुत कम समय के लिए आपके बालों में टिकते हैं, लेकिन इनसे साइड इफेक्ट का खतरा न के बराबर रहता है। आज हम आपको गेंदे के फूलों से नेचुरल हेयर कलर बनाने का तरीका बता रहे हैं। आपको नेचुरल हेयर कलर मिलने के साथ सुंदर, घने, लंबे बाल मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड में फिर कुदरत का कहर, टूटा Glacier, 150 लोग दबे

नेचुरल हेयर कलर बनाने की सामग्री-

गेंदे के फूलों की पंखुड़ियां – 1 कप
गुड़हल के फूलों की पंखुड़ियां -2 बड़े चम्मच
पानी- 2 कप

इसे भी पढ़ें : टोकलो के जंगल में माओवादियों के साथ मुठभेड़, कोबरा का जवान घायल

नेचुरल हेयर कलर बनाने की विधि-

गेंदे के फूलों से हेयर कलर बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी उबालें।
एक उबाल आने के बाद इसमें गेंदे व गुड़हल फूलों की पंखुड़ियां डालें।
इसे धीमी आंच पर 30 मिनट या फूलों का रंग निकलने तक उबालें।
तैयार पानी को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
आपका नेचुरल हेयर कलर बन कर तैयार है।
इस पानी को छन्नी की मदद से छान कर बोतल में भरकर फ्रिज में रखें।
कैसे करें इस्तेमाल
नेचुरल हेयर कलर को यूज करने के लिए सबसे पहले बालों को शैंपू करके साफ करें।
फिर हल्के गीले बालों पर इस पानी को लगाकर स्कैल्प से पूरे बालों पर मसाज करें।
इसे पानी से धोने की जगह ऐसे ही लगा रहने दें।
साथ ही बालों को सुखाने के लिए ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचें।
इसे धूप में नेचुरल तरीके से सुखने दें।
फिर हर बार शैंपू के बाद इस पानी को इस्तेमाल करें।
इससे आपके बालों को हल्का बरगंडी या कॉपर शेड मिलेगा।

गेंदे के फूल फायदे-

1. यह बालों को नेचुरल कलर देने के साथ जड़ों से पोषित करेगा।
2. यह एक हेयर टॉनिक की तरह काम करते हुए बालों की ग्रोथ बढ़ाने में सहायता करता है।
3. इसमें मौजूद कोलेजन नामक तत्व हेयर फॉल की परेशानी को कम करके बालों को सुंदर, घना, मुलायम और शाइनी बनाता है।
4. एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुणों से भरपूर गेंदे का फूल रूसी को कम करता है।
5. बालों को जड़ों से मजबूती देने के साथ डेमेज हेयर को रिपेयर करने का काम करता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी किसी पुराने गांव, पुश्तैनी...

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...

मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : बारिश का मौसम तपती गर्मी से सुकून...

30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…

Kohramlive : भारतीय इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और...