spot_img

वाहनों को फिसलने से बचाता है Anti-lock Braking System

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क :  न्‍यू टेक्‍नोलॉजी के जमाने में बाजार में एडवांस्‍ड टेक्नोलॉजी से लैस कई गाड़ियां आ रही हैं।125cc इंजन वाली बाइक्स और सभी फोर व्हीलर्स में ABS (Anti-lock Braking System) जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड आने लगे हैं। यह एक ऐसा सेफ्टी फीचर है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन को फिसलने से बचाता है।

कंट्रोल में रखता है वाहन को

एबीएस वाहन को कंट्रोल में रखता है। इसमें लगे वाल्व और स्पीड सेंसर की मदद से अचानक ब्रेक लगने पर वाहन के पहिए लॉक नहीं होते हैं और बिना स्किड किए कम दूरी में वाहन रुक जाता।

इसे भी पढ़ें :बर्थ डे पार्टी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

वाहनों में कैसे काम करता है ABS

जिस वाहन में ABS (Anti-lock Braking System) लगा होता है, उस वाहन में जब अचानक ब्रेक लगते हैं तो उस वक्त ब्रेक आयल के प्रेशर से ब्रेक पैड पहिए के साथ जुड़ते हैं और उसकी स्पीड को धीमा कर देते हैं। स्पीड में वाहन के आगे अगर कुछ रूकावट पैदा होती है, जिसकी वजह से गाड़ी को एकदम से रोकना पड़े तो ब्रेक पेडल को जोर से दबाया जाता है।इससे वाहन रुक जाता है। जब तेज स्पीड में एकदम से जोर से ब्रेक लगते हैं तो ब्रेक पैड व्हील के साथ चिपक जाते है और फिर शुरू होता है ABS का काम।

इसे भी पढ़ें :काम खत्म कर देर रात बाइक से लौट रहा था घर पर…

जाम नहीं होते पहिए, स्पीड सेंसर रफ्तार का सिग्नल ECU  में भेजता है

जैसे ही ब्रेक पैड पहिए को जाम करने लगेंगे उसी समय स्पीड सेंसर पहिए की रफ्तार का सिग्नल ECU (Electronic Control Unit) में भेजता है और ECU हर पहिए की रफ्तार का आंकलन करके हर पहिए की रफ्तार के अनुसार हाइड्रोलिक यूनिट को सिग्नल भेजता है।ECU से सिग्नल मिलने पर हाइड्रोलिक सिस्टम अपना काम शुरू करने लगता है, हाइड्रोलिक सिस्टम, ECU से मिले हुए सिग्नल के अनुसार हर पहिए में उसकी स्पीड के अनुसार प्रेशर को कम या ज्यादा करता रहता है।

इसे भी पढ़ें :ट्रक और ऑटो में हुई भिड़ंत, एक की मौत, आरोपी फरार

हाइड्रोलिक सिस्टम ब्रेक प्रेशर को कर देता हैकम

इसकी वजह से वाहन के पहिए जाम होने लगते हैं। हाइड्रोलिक सिस्टम थोड़ा ब्रेक प्रेशर को कम कर देता है, जिससे पहिए फिर से घूमने लगते हैं और फिर ब्रेक प्रेशर बढ़ा कर पहिए को रोकता है। खास बात यह है कि ये प्रक्रिया सेकंड में कई बार होती है जिसकी वजह से वाहन के पहिए जाम नहीं होते हैं।

इसे भी पढ़ें :मंदिर जैसे पावन स्थल को भी नहीं छोड़ा लुटेरों ने

इसे भी पढ़ें : WhatsApp : इस रोज से बंद हो जायेगा WhatsApp!

इसे भी पढ़ें : 7 सीटर की ‘किंग’ बनी Ertiga, दिखाया दम…

इसे भी पढ़ें : Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, कम कीमत में दमदार धमाका…

इसे भी पढ़ें : Traffic Rules: नो-पार्किंग में खड़ी की गाड़ी तो सीधा टो!

इसे भी पढ़ें : Hyundai Creta Summer Edition लॉन्च, कीमत जानें…

spot_img

Related articles:

WhatsApp : इस रोज से बंद हो जायेगा WhatsApp!

अगर आप WhatsApp चलाते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0

7 सीटर की ‘किंग’ बनी Ertiga, दिखाया दम…

भारतीय ऑटो बाजार में मार्च का महीना जहां कई कंपनियों के लिए रिकॉर्ड लेकर आया, वहीं एक नाम Maruti Suzuki Ertiga फिर सबसे आगे

Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, कम कीमत में दमदार धमाका…

Redmi A7 Pro 5G अब भारत में लॉन्च हो चुका है। इसमें 6.9 इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट—स्क्रॉलिंग होगी

Traffic Rules: नो-पार्किंग में खड़ी की गाड़ी तो सीधा टो!

शहर में बढ़ती सख्ती के बीच अब ट्रैफिक नियमों(Traffic Rules) को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

Hyundai Creta Summer Edition लॉन्च, कीमत जानें…

Hyundai Motor India ने अपनी सबसे लोकप्रिय SUV Hyundai Creta का नया Summer Edition लॉन्च कर दिया है। इस बार इंजन नहीं,