GUMLA : रुपये की लालच में खुद की अपहरण की झूठी कहानी रचने वाले बेटे की करतूत को कुछ घंटे के अंदर ही गुमला पुलिस ने बेनकाब कर दिया। 24 साल के प्रदीप साहू अपने पिता मेघनाथ साहू से 3 लाख रुपये ऐंठने के चक्कर में था। 3 घंटे के अंदर पुलिस ने प्रदीप को खोज निकाला। मक्कारी प्रदीप को पुलिस ने जेल भेज दिया। दो अन्य युवक को भी हिरासत में लिया गया है। प्रदीप गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली गांव का रहने वाला है। इस बात का खुलासा गुमला के एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल एवं सिसई के थानेदार अभिनव कुमार ने किया।
पुलिस ने खुलासा किया कि मेघनाथ साहू बीजे 11 सितंबर को पुलिस को बताया कि उनका बेटा किडनैप हो गया है। पीएलएफआई संगठन के कमांडर ने फोन कर बतौर फिरौती 3 लाख रुपये मांगी है। उनका बेटा अपनी वैगनआर कार (JH02AA 5565) से घर से निकला था। केस दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जिस मोबाइल से फोन किया गया था, उसके लोकेशन के आधार पर पुलिस ने संदीप नाग के घर से प्रदीप साहू को सही सलामत खोज निकाला। कार भी बरामद कर ली गई। घर में मौजूद दो अन्य युवकों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने प्रदीप साहू के फोन को खंगाला। उसके फोन में पिता मेघनाथ साहू को धमकाने की ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली। पूछताछ में प्रदीप टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि मोबाइल में मैजिक एप्स डालकर खुद की आवाज बदलकर अपने बाप को फोन पर हड़काया था।
Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…
Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट
Read More :सिपाही की पिस्टल से चली गोली, बची प्रेमिका!
Read More :‘मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ प्रोजेक्ट लॉन्च, पहली बार ड्रोन से दवाओं की डिलीवरी
Read More :सुबह दुकान पहुंचने पर अवाक रह गया दुकानदार …
Read More :सिपाही की पिस्टल से चली गोली, बची प्रेमिका!
Read More :बीजेपी महिला मोर्चा डोरंडा मंडल ने की गणपति की पूजा-अर्चना












