kohramlive desk : शनिवार को मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी वहां मौजूद रहे। सिंधिया ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए दवाओं और वैक्सीन की डिलीवरी की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर तेलंगाना के 16 ग्रीन जोन में इसे शुरू किया गया है। बाद में डेटा के आधार पूरे देश में इसे शुरू किया जाएगा। तीन महीने के बाद इस प्रोजेक्टर के डेटा का एनालिसिस किया जाएग। . उसके बाद उड्डयन मंत्रालय, आइटी मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, राज्य सरकार और केंद्र मिलकर पूरे देश के लिए एक मॉडल तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि आज का दिन ना केवल तेलंगाना बल्कि पूरे देश के लिए बहुत क्रांतिकारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण ही इस ड्रोन पॉलिसी को तैयार किया गया और फिर आज इसका शुभारंभ किया गया है।
गौरतलब है कि ‘मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ प्रोजेक्ट वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, नीति आयोग और हेल्थनेट ग्लोबल के जरिए तेलंगाना में शुरू किया गया है। यह प्रोजेक्ट एक प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया था। इसके तहत विकराबाद जिले में चिन्हित एयरस्पेस पर ड्रोन के जरिए वैक्सीन की डिलीवरी की जा रही है। वहीं इस दौरान तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री रामा राव ने केंद्रीय मंत्री से हैदराबाद के बेगमपट हवाई अड्डे पर एविएशन यूनिवर्सिटी स्थापित करने की भी मांग की।
New Drone policy में दी गई हैं कई छूट
इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि एनडीए सरकार ने नई ड्रोन पॉलिसी में कई छूट दी हैं। इसके चलते देश में अब ड्रोन की उड़ान में काफी आसानी हो रही है। उन्होंने बताया कि पहले ड्रोन ऑपरेट करने के लिए 25 फॉर्म भरने पड़ते थे। लेकिन अब केवल पांच फॉर्म भरना पड़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं, पहले 72 तरह की फीस भरनी पड़ती थी, लेकिन अब इन फीस की संख्या केवल चार रह गई है। गौरतलब है कि ग्रीन जोन में ड्रोन उड़ाने के लिए किसी तरह की परमिशन की जरूरत नहीं होती है। वहीं येलो जोन के लिए परमिशन जरूरी है, जबकि रेड जोन में ड्रोन की उड़ान पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…
Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट
Read More : BREAKING : गुजरात के CM ने अचानक से दिया इस्तीफा






