spot_img

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, अब CBI करेगी जांच…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुये जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्देश दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद दिशा के पिता सतीश सालियान भावुक हो गये। उन्होंने समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में कहा कि उन्होंने लंबे समय तक न्याय की उम्मीद में संघर्ष किया और अब उन्हें भरोसा है कि सच्चाई सामने आयेगी। सतीश सालियान ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अब सच सामने आयेगा। उन्होंने बताया कि दिशा की मौत के दिन से उन्होंने खुद को रोने से रोक रखा था। उनका कहना है कि उन्होंने अपने आप से वादा किया था कि जब तक FIR दर्ज होने का रास्ता साफ नहीं होता, वह नहीं रोयेंगे। उनके मुताबिक, अब वह घर जाकर अपनी बेटी को याद कर जी भरकर रोना चाहते हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके आंसुओं से उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी, यानी दिशा की मां, बेटी की मौत के सदमे से अब तक सामान्य मानसिक स्थिति में नहीं लौट पाई हैं और खुद को पूजा-पाठ में लगाये रखती हैं।

‘गलत किया है तो सजा भी भुगतनी होगी’

दिशा के पिता ने कहा कि अगर किसी ने गलत किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास सब कुछ था, उनके द्वारा गलत काम किये जाने का सवाल उन्हें लगातार परेशान करता रहा। उनका कहना था कि सजा देने का अधिकार इंसान के हाथ में नहीं, ऊपर वाला फैसला करता है। इस लंबी लड़ाई में उन्होंने अपने साथियों आशुतोष और नीलेश का भी आभार जताया। उनके मुताबिक, दोनों के सहयोग के बिना यह लड़ाई आगे बढ़ाना बेहद मुश्किल होता। छह साल की इस लड़ाई में सिर्फ कानूनी मुश्किलें ही नहीं थीं। सतीश सालियान ने बताया कि उन्हें लगातार मानसिक दबाव और लोगों के तानों का सामना करना पड़ा। लोग उनसे सवाल करते थे कि आखिर वह यह लड़ाई क्यों लड़ रहे हैं और ताकतवर लोगों के खिलाफ कुछ नहीं होगा। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद सतीश सालियान का कहना है कि अदालत के फैसले ने ऐसे सवाल करने वालों को जवाब दे दिया है। उन्हें उम्मीद है कि आगे की जांच के बाद अंतिम नतीजा भी उनके पक्ष में आयेगा।

क्या है दिशा सालियान केस?

दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मालाड इलाके में एक इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी। दिशा दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुकी थीं। सुशांत की मौत इसके करीब छह दिन बाद हुई थी। शुरुआती जांच में मुंबई पुलिस ने दिशा की मौत को दुर्घटना से जुड़ी घटना माना और बाद में आत्महत्या की थ्योरी भी सामने आई।हालांकि, दिशा के पिता ने इस पुलिस थ्योरी पर सवाल उठाते हुये यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोप लगाये थे। इन आरोपों को लेकर लंबे समय से जांच की मांग की जा रही थी। अब बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच CBI करेगी। अदालत ने साथ ही यह स्पष्ट किया है कि पर्याप्त सबूत के बिना किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाना चाहिये।

इसे भी पढ़ें :

रांची में 5 कोचिंग संस्थान सील…

Ranchi : रांची में पढ़ाई का हब कहे जाने...

वोटर लिस्ट पर मंथन, छह सत्रों में देश-दुनिया के चुनावी मॉडल पर चर्चा

Ranchi : मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची को लेकर...

झारखंड में मतदाता सूची पर महामंथन, रांची में जुटे देश-दुनिया के एक्सपर्ट

Ranchi : मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची को अधिक...

शुभमन गिल और बुमराह को हुआ नुकसान…

Kohramlive : ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय...

गुनहगार सिपाही पति को सजा, कोर्ट ने कहा, वर्दी कानून से ऊपर नहीं…

Garhwa : शादी के बाद जिस रिश्ते से एक...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में 5 कोचिंग संस्थान सील…

Ranchi : रांची में पढ़ाई का हब कहे जाने...

वोटर लिस्ट पर मंथन, छह सत्रों में देश-दुनिया के चुनावी मॉडल पर चर्चा

Ranchi : मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची को लेकर...

झारखंड में मतदाता सूची पर महामंथन, रांची में जुटे देश-दुनिया के एक्सपर्ट

Ranchi : मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची को अधिक...

शुभमन गिल और बुमराह को हुआ नुकसान…

Kohramlive : ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय...

गुनहगार सिपाही पति को सजा, कोर्ट ने कहा, वर्दी कानून से ऊपर नहीं…

Garhwa : शादी के बाद जिस रिश्ते से एक...