Kohramlive : ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह को नुकसान हुआ है। गिल दो पायदान फिसलकर नौवें, जबकि बुमराह एक स्थान नीचे तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट में 328 रन और दो शतक लगाने वाले देवदत्त पडिक्कल पांच पायदान चढ़कर 54वें स्थान पर पहुंच गए। ऋषभ पंत सातवें स्थान पर शीर्ष भारतीय बल्लेबाज बने हुए हैं। यशस्वी जायसवाल 11वें नंबर पर कायम हैं। गेंदबाजों में बुमराह को पीछे छोड़कर मिचेल स्टार्क और मैट हेनरी उनसे आगे निकल गए हैं। घुटने की चोट के कारण बुमराह श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे। वहीं, श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने कोलंबो टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़कर 29 पायदान की छलांग लगाई और 25वें स्थान पर पहुंच गए।







