Kohramlive : चुनाव आयोग ने राज्यों से आग्रह किया है कि वे अगले 10–15 दिनों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू करने के लिये तैयार रहें। यह काम चरणबद्ध तरीके से होगा और सबसे पहले उन राज्यों में शुरू किया जा सकता है, जहां 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं उन राज्यों में SIR नहीं चलाया जायेगा जहां स्थानीय निकाय चुनाव चल रहे हैं, क्योंकि चुनाव मशीनरी पहले ही व्यस्त रहती है। आयोग के एक आला अधिकारी के मुताबिक, बिहार में SIR पूरा हो चुका है और वहां 30 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित हुई थी, जिसमें लगभग 7.42 करोड़ नाम थे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि सभी राज्यों में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण पर काम चल रहा है, लेकिन इसे कब और कहां से शुरू होगा, इसका आखिरी फैसला चुनाव आयोग ही करेगा। राज्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे अपनी-अपनी राज्यों की पिछली अंतिम SIR से जुड़ी सूचनायें और मतदाता सूचियां डिजिटल रूप में अपडेट रखें। उदाहरण के लिये, दिल्ली की अंतिम SIR 2008 में हुई थी और उत्तराखंड में अंतिम SIR 2006 में हुई थी, कई राज्यों की आखिरी SIR 2002–2004 के बीच हुई थी। SIR का मुख्य उद्देश्य गलत या अवैध मतदाताओं की पहचान कर उन्हें सूची से हटाना और वोटर लिस्ट को साफ-सुथरा बनाना है। आयोग ने कहा है कि जिन जिलों या राज्यों में स्थानीय चुनाव आ रहे हैं, वहां पहले स्थानीय चुनाव निपटने के बाद ही SIR पर ध्यान दिया जायेगा।
”15 दिनों के अंदर गहन SIR शुरू करने के लिये तैयार रहें…”
Date:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…
Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...
मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें
Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...
रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…
Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...
एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…
Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...
मंदिर वाले कमरे में खाना खाना सही है या नहीं, वास्तु क्या कहते हैं… जानें
Kohramlive : भारतीय घरों में मंदिर सिर्फ पूजा का...











