Bihar : बिहार सरकार ने एक झटके में राज्य के 17 नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर दिया है। कहीं सुरक्षा की परतें घटाई गई हैं, तो कहीं पहरा और सख्त हुआ है। इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में सस्पेंस और चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। सबसे ज्यादा सुर्खियों में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हैं। उनकी Z श्रेणी की सुरक्षा घटा दी गई है, जिससे सियासी हलकों में कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा सांसद विवेक ठाकुर को Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा देकर सरकार ने साफ संकेत दे दिया है कि सुरक्षा नीति में अब नया संतुलन बनाया जा रहा है। इधर, कुछ नेताओं के लिये यह फैसला और भी चौंकाने वाला रहा, क्योंकि उनकी सुरक्षा पूरी तरह हटा ली गई है। यानी अब न गनमैन, न एस्कॉर्ट, सीधे आम नागरिक जैसी स्थिति। बताया जा रहा है कि गृह विभाग ने DGP को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने, घटाने और हटाने के स्पष्ट निर्देश दिये हैं। यह बदलाव खुफिया रिपोर्ट और ताजा सुरक्षा आकलन के आधार पर किया गया है, लेकिन इसकी टाइमिंग ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है।
17 नेताओं की सुरक्षा में बड़ा उलटफेर, देखें पूरी लिस्ट…
Date:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें
Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...
JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...
अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…
Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...
बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...
अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…
Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...







