FASTag के नाम पर बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड, सावधान रहें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Delhi : हाईवे पर सफर आसान करने वाला FASTag अब ठगों का नया हथियार बनता जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI ने यूजर्स के लिये अलर्ट जारी करते हुये कहा है कि जरा सी चूक से आपका पैसा सीधा स्कैमर्स के खाते में जा सकता है। खबर है कि नकली वेबसाइटें, जो असली FASTag पोर्टल जैसी दिखती हैं, सर्च में सबसे ऊपर दिखाई देती हैं (Ads और SEO के जरिये) यूजर को “Annual Pass” के नाम पर फंसाया जाता है। पहली नजर में सब कुछ असली लगता है, लेकिन अंदर पूरा खेल फर्जी है।

FASTag के नाम पर ऐसे होता है फ्रॉड

मोबाइल नंबर, गाड़ी नंबर और पेमेंट डिटेल मांगी जाती है, पेमेंट करते ही पैसा स्कैमर्स के पास चला जाता है। इसका कोई कंफर्मेशन नहीं आता। गृह मंत्रालय के तहत Indian Cyber Crime Co-ordination Centre भी ऐसे हाई-टेक साइबर स्कैम को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है। ठग अब डिजिटल प्लेटफॉर्म का तेजी से दुरुपयोग कर रहे हैं। असली और नकली में फर्क करना मुश्किल होता जा रहा है।

ऐसे बचें इस ऑनलाइन जाल से

सिर्फ आधिकारिक प्लेटफॉर्म जैसे Rajmargyatra का इस्तेमाल करें। सर्च में दिखने वाले Sponsored Links पर क्लिक करने से बचें। पेमेंट से पहले हमेशा वेबसाइट का URL चेक करें। OTP, कार्ड डिटेल्स, पासवर्ड कभी शेयर न करें। संदिग्ध वेबसाइट दिखे तो तुरंत बंद कर दें।

Image

इसे भी पढ़े : कतरास में बनेगा भव्य Khatu Shyam Temple, करोड़ों रुपये होंगे खर्च…

इसे भी पढ़े : Jharkhand में करवट लेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...