बड़ा फैसला : अब बिना डेटा के भी मिल सकेगा सस्ता रिचार्ज…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज कराने वाले उन ग्राहकों के लिए राहत की खबर है, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है। ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को कम वैधता वाले केवल वॉइस कॉल और SMS प्लान पेश करने का निर्देश दिया है। इन प्लान में टैरिफ भी कम करना होगा। नये नियमों का फायदा खासतौर पर कम आय वाले और सिर्फ कॉलिंग-संदेश के लिए मोबाइल इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को मिलेगा। ट्राई के दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (13वां संशोधन) विनियम, 2026 के तहत कंपनियों को 30 दिन या उससे कम वैधता वाले केवल वॉइस और SMS स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) देने होंगे। इनकी कीमत मौजूदा वॉइस, SMS और डेटा वाले STV की तुलना में उपयोग और वैधता के हिसाब से कम करनी होगी। नये नियमों में मासिक रिन्यूअल का विकल्प भी रखा गया है। ग्राहक ऐसा वॉइस-SMS प्लान चुन सकेंगे, जिसे हर महीने एक ही तारीख पर रिन्यू किया जा सके। अगर किसी महीने वह तारीख नहीं आती है, तो रिन्यूअल महीने की आखिरी तारीख को होगा। इसके अलावा कंपनियों को कम अवधि और मासिक विकल्पों के साथ कम से कम एक लंबी वैधता वाला केवल वॉइस-SMS STV भी उपलब्ध कराना होगा।

क्यों बदला नियम?

ट्राई के मुताबिक, 2024 के पिछले संशोधन के बाद बाजार में केवल वॉइस और SMS वाले कम अवधि के प्लान सीमित हो गये थे। उपलब्ध विकल्पों में लंबी वैधता वाले प्लान ज्यादा थे। इससे उन ग्राहकों के विकल्प कम हो गये थे, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है या जो कम अवधि का रिचार्ज चाहते हैं। नये नियमों से ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से रिचार्ज चुनने के ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

 

इसे भी पढ़ें :

बिहार में  शिक्षक बनने का बड़ा मौका, 32,388 पदों पर निकली भर्ती…

Bihar : बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी...

झारखंड में 3 से 15 अक्टूबर तक 22 ट्रेनें रद्द, 2 के बदले रूट…

Ranchi : अगर आप अक्टूबर में ट्रेन से सफर...

बाइक लूटी, नंबर प्लेट बदली, फिर ज्वेलर्स में कर दिया कांड…

Garhwa(Nityanand Dubey) : पहले सड़क पर बाइक लूट की...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार में  शिक्षक बनने का बड़ा मौका, 32,388 पदों पर निकली भर्ती…

Bihar : बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी...

झारखंड में 3 से 15 अक्टूबर तक 22 ट्रेनें रद्द, 2 के बदले रूट…

Ranchi : अगर आप अक्टूबर में ट्रेन से सफर...

बाइक लूटी, नंबर प्लेट बदली, फिर ज्वेलर्स में कर दिया कांड…

Garhwa(Nityanand Dubey) : पहले सड़क पर बाइक लूट की...