Ranchi : झारखंड के दिशोम गुरु और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम में 16 अगस्त को लाखों लोगों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने रांची-रामगढ़ मार्ग समेत कई रूट पर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव किया है।
24 घंटे बड़े वाहनों पर रोक
16 अगस्त सुबह 8 बजे से 17 अगस्त सुबह 8 बजे तक रांची से रामगढ़ जाने वाले सभी बड़े वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। सिकिदरी, रामगढ़ और पेटरवार में बड़े वाहनों को रोकने की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए गोला चौक से ही 24 घंटे पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती होगी।
नेमरा में विशेष इंतज़ाम
शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में श्राद्ध भोज के लिए व्यापक तैयारी की गई है।
गोला से नेमरा तक सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं।
नेमरा में 10 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिन पर गुरुजी की जीवनी प्रदर्शित होगी।
बरलांगा चौक से नेमरा मार्ग पर डिवाइडर बनाया गया है।
लुकायाटांड़ हेलीपैड के पास कंट्रोल रूम और सुथरपुर चौक पर पुलिस पिकेट व बैरिकेडिंग की गई है।
प्रशासन का मानना है कि लाखों की भीड़ को देखते हुये यह तैयारी कार्यक्रम को सुचारू और सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभायेगी।












