Kohramlive : अगर आप आने वाले दिनों में फ्लाइट से सफर करने वाले हैं, तो जेब पर थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ सकता है। देश की सबसे बड़ी किफायती एयरलाइन IndiGo ने घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। नई दरें 6 अक्टूबर 2026 की रात 12:01 बजे से बुक होने वाली टिकटों पर लागू होंगी। हालांकि, इससे पहले बुक हो चुकी टिकटों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।
क्यों बढ़ा किराया?
IndiGo के मुताबिक ATF यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत में 14% से ज्यादा का उछाल आया है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनाव ने एयरलाइन का खर्च बढ़ा दिया है। एयरलाइन के कुल ऑपरेशनल खर्च में ईंधन की हिस्सेदारी करीब 40% होती है। ऐसे में बढ़ती ATF कीमतों का सीधा असर टिकट की कीमतों पर पड़ा है।
घरेलू उड़ानों पर कितना सरचार्ज?
500 किमी तक: ₹375
501-1,000 किमी: ₹600
1,001-1,500 किमी: ₹900
1,501-2,000 किमी: ₹1,150
2,000 किमी से ज्यादा: ₹1,300
इंटरनेशनल फ्लाइट भी महंगी
विदेशी उड़ानों पर सरचार्ज ₹1,000 से ₹6,000 प्रति सेक्टर तक होगा। अफ्रीका और यूरोप के लिए यह सबसे ज्यादा ₹6,000 रखा गया है।





