spot_img
spot_img
spot_img

Tamil Nadu : बड़ा धमाका, एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौ’त… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : तमिलनाडु(Tamil Nadu) के विरुधुनगर में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा पल भर में मलबे में तब्दील हो गया। चारों तरफ चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

Tamil Nadu में पटाखा निर्माण के दौरान लापरवाही 

अधिकारियों के मुताबिक, मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।शुरुआती जांच में सामने आया है कि पटाखा निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही या केमिकल के गलत हैंडलिंग की वजह से यह विस्फोट हुआ हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : CM बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी पहुंचे बाबाधाम, किया जलाभिषेक… देखें

इसे भी पढ़ें : Bihar : आधी आबादी का गुस्सा उबाल पर, इस रोज सड़कों पर झलकेगा गुस्सा…

इसे भी पढ़ें : Pakur में साइबर क्रिमिनलों का नया जाल…

हालांकि, असली कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिये हैं। गौरतलब है कि विरुधुनगर और शिवकाशी इलाका पटाखा उद्योग का बड़ा केंद्र है, लेकिन यहां पहले भी इस तरह के हादसे होते रहे हैं, जिनमें कई जिंदगियां काल के गाल में समा चुकी हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...