CJP का बड़ा ऐलान, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़

Date:

spot_img

Kohramlive : नीट पेपर लीक आंदोलन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने छात्रों की कानूनी मदद के लिए बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी जल्द ही एक विशेष वेबसाइट लॉन्च करेगी, जिसके जरिये आंदोलन से जुड़े छात्रों और युवाओं की कानूनी लड़ाई के लिए ऑनलाइन फंड जुटाया जायेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने इस पहल के समर्थन में ₹1 करोड़ देने की घोषणा की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ मौजूद कपिल सिब्बल ने बताया कि वेबसाइट पर देश का कोई भी नागरिक ₹1 से योगदान कर सकेगा। उन्होंने कहा कि वे छात्रों को कानूनी सहायता उपलब्ध करायेंगे, जबकि फंड के संचालन और वितरण की जिम्मेदारी CJP संभालेगी। CJP का कहना है कि आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ संभावित पुलिस कार्रवाई, मुकदमों और कथित पुलिस ज्यादती के मामलों में यह फंड कानूनी मदद देगा। संगठन के मुताबिक यह सहायता केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि बिहार, महाराष्ट्र समेत देशभर के जरूरतमंद छात्रों को उपलब्ध कराई जायेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

50 लाख युवाओं के लिए ‘सम्राट प्लान’, 16 विभाग करेंगे काम…

Bihar : बिहार सरकार ने अगले पांच सालों में...

भारत के नाम एक और पदक…

Kohramlive : भारत की महिला भारोत्तोलक बिंदियारानी देवी ने...

सोशल मीडिया पर छाया PM मोदी का नया अंदाज, फॉलोअर्स में जबरदस्त उछाल…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर...

NEET आंदोलन पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला… जानें

Bihar : बिहार सरकार ने NEET/UG परीक्षा में कथित...

30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान…

Kohramlive : कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग...