UP : यूपी सरकार ने 41 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर कर प्रशासनिक महकमों में हलचल मचा दी। ये तबादले प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद माने जा रहे हैं। बुलंदशहर, ललितपुर, रामपुर, मैनपुरी, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, औरैया, एटा, मेरठ, सहारनपुर, कासगंज, मुजफ्फरनगर, महाराजगंज, मुरादाबाद, कानपुर देहात, चंदौली, संतकबीरनगर, जालौन, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, श्रावस्ती, पीलीभीत और अंबेडकरनगर में नये ADM (न्यायिक) की तैनाती की गई है। वहीं, लवी त्रिपाठी को SDM हापुड़ से अपर नगर आयुक्त मुरादाबाद भेजा गया है। आशुतोष कुमार राय SDM रायबरेली से अपर नगर आयुक्त मुरादाबाद बनाये गये हैं।
कुछ अहम तबादले
- गौरव श्रीवास्तव – ADM (प्रशासन) देवरिया से ADM (वित्त एवं राजस्व) सिद्धार्थनगर
- ममता मालवीय – अपर नगर आयुक्त मेरठ से ADM (वि/रा) मुरादाबाद
- जैनेंद्र सिंह – उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ से ADM (प्रशासन) देवरिया
- दिनेश – ADM (प्रशासन) बरेली से मुख्य राजस्व अधिकारी मऊ
- भानु प्रताप यादव – संयुक्त निदेशक पिछड़ा वर्ग से अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल
- राजीव पांडेय – अपर आयुक्त बस्ती मंडल से ADM (न्यायिक) इटावा
- संजय कुमार सिंह – SDM फर्रुखाबाद से उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ









