ED का बड़ा एक्शन, सुबह से ही ताबड़तोड़ छापेमारी…

Date:

spot_img

Dhanbad : अवैध कोयला कारोबार पर ED ने बड़ा प्रहार किया है। मंगलवार सुबह धनबाद में एक साथ कई जगहों पर छापेमारी शुरू हुई। कार्रवाई से कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। ED की टीम सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची। टिकियापाड़ा, महुदा, लोयाबाद, झरिया और बैंक मोड़ समेत 20 से ज्यादा स्थानों पर जांच चल रही है। अधिकारियों ने दस्तावेज खंगाले। मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की। वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

लोयाबाद के कनकनी में कई बड़े चेहरों के यहां भी ED पहुंची। तीन गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों ने घर के भीतर घंटों तक जांच की। कार्रवाई के दौरान घर की महिलाओं ने विरोध भी किया। ED ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। ED की रेड एसके शर्मा के कार्यालय, अनिल गोयल, सबीर आलम, गणेश यादव, पप्पू मंडल, शेखर यादव, रंजीत सिंह, माधव सिंह समेत 20 से अधिक ठिकानों पर जारी है।

ED Raid in Dhanbad (1).jpg

सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े मनी ट्रेल की जांच का हिस्सा है। फिलहाल किसी गिरफ्तारी या बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ED के अधिकारी पूरे मामले में चुप्पी साधे हुये हैं। अब सबकी नजर छापेमारी पूरी होने के बाद सामने आने वाले खुलासों पर टिकी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

50 लाख युवाओं के लिए ‘सम्राट प्लान’, 16 विभाग करेंगे काम…

Bihar : बिहार सरकार ने अगले पांच सालों में...

भारत के नाम एक और पदक…

Kohramlive : भारत की महिला भारोत्तोलक बिंदियारानी देवी ने...

सोशल मीडिया पर छाया PM मोदी का नया अंदाज, फॉलोअर्स में जबरदस्त उछाल…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर...

NEET आंदोलन पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला… जानें

Bihar : बिहार सरकार ने NEET/UG परीक्षा में कथित...

30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान…

Kohramlive : कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग...