Pakur : ”मां, बहन-बेटियों की भलाई और खुशहाली की खातिर मंईयां सम्मान योजना लाई गई। इस योजना के तहत इन्हें हर साल 12 हजार रुपये सम्मान राशि मिलेगी। अब 21 वर्ष से 50 वर्ष की उम्र तक की पात्र महिलाओं को राज्य सरकार DBT के माध्यम से हर महीना 15 तारीख तक 1 हजार रुपये सम्मान राशि उनके बैंक खाते में भेजेगी। गरीब-गरबों का दुख मेरा दुख है, इस चलते कई योजनाएं लेकर आये। वहीं, कई नई योजनाएं आने वाली है। आदिवासी, दलित, शोषित, वंचित, गरीब और किसानों-मजदूरों के दुख-दर्द को दूर करना सरकार का मकसद है।” यह कहना है CM हेमंत सोरेन का। मौका था पाकुड़ के गायबथान महेशपुर में आयोजित “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुभारंभ कार्यक्रम का। CM हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन त्योहार पर बहन-बेटियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन खासकर राज्य की बहन-बेटियों के लिए शुभ और ऐतिहासिक दिन है। राज्य की आधी आबादी को उनकी सरकार इस रक्षाबंधन त्योहार के पावन अवसर पर “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” की सौगात दे रही है। रक्षाबंधन के दिन भाई भी अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेते है। सरकार भी राज्य की बहन-बेटियों के सम्मान, रक्षा एवं उनके विश्वास पर खरा उतरने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उनकी सरकार गांव से चल रही है।
CM हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि राज्य की बच्चियों की पढ़ाई गरीबी के चलते नहीं छूटे, इसके लिये उन्हें सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना के तहत 40 हजार रुपये दिये जा रहे हैं। इस योजना से अब तक 9 लाख से ज्यादा बच्चियों को जोड़ा जा चुका है। वहीं, 50 वर्ष से अधिक की महिलाओं को भी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। सरकार हर कदम पर उनके साथ हैं। इस अवसर पर CM हेमंत सोरेन ने 10 लाख 58 हजार 15 करोड़ रुपये की 215 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इसमें 32 हजार 877 करोड़ रुपये की 14 योजनाओं का उद्घाटन और 7 लाख 29 हजार 244 करोड़ रुपये की 201 योजनाओं की आधारशिला रखी। कुल 65 हजार 948 लाभुकों के बीच 12 लाख 61 हजार 593 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियां बांटी गई।
सब कुछ सही हुआ होता तो यह योजना एक साल पहले आ जाती
CM हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि अगर सब कुछ अच्छा हुआ होता तो यह महत्वाकांक्षी योजना एक साल पहले ही आ जाती। कुछ तत्वों द्वारा अनेक प्रकार से रोड़ा लगाने का काम किया जाता है। ऐसे लोगों से हम सभी को सावधान रहने की जरूरत है। CM ने कहा कि अच्छी बात यह है कि देर से ही सही पर दुरुस्त तरीके से यह योजना अब बिना रूके चलती रहेगी। “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के तहत आज पाकुड़ की 81 हजार से अधिक पात्र बहन-बेटियों को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में 1 हजार रुपये की सम्मान राशि भेजी गई। इन महिलाओं को प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये भेजे जायेंगे। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि रिमोट का बटन दबाकर आज अपनी बहन-बेटियों को यह सम्मान राशि भेजने में कामयाब रहे। CM ने कहा कि ‘आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम चलाकर झारखंड के एक-एक गांव, एक-एक घर तक उनकी सरकार अधिकारियों के माध्यम से योजनाओं की पोटली लेकर पहुंची है। उनकी सरकार ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। राज्य सरकार ने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए हमेशा जन कल्याण हेतु संकल्पित भाव से काम किया है। राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण नीति निर्धारण के साथ-साथ राज्यहित में अनेक अहम फैसले लिए हैं।
इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, विधायक दिनेश विलियम मरांडी, विधायक कल्पना सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जुली क्रिस्टमनी हेमब्रम, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार, संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद डाडेल सहित अन्य छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :नरमी याचिका खारिज कर जज साहब ने सुना दी बड़ी सजा… जानें
इसे भी पढ़ें :अब हजारीबाग में एक डॉक्टर का मा’रकर दांत तो’ड़ा, फिर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :चौंका गये हिमंता, इस दिग्गज नेता के नेतृत्व में होगा चुनाव…
इसे भी पढ़ें :महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगा पूरा सम्मान, होगी थाने में पोस्टिंग : DGP
इसे भी पढ़ें :अचानक, ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंच गये… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :धनबाद की पांच बेटियां PM को बांधेंगी राखी… जानें













