spot_img
spot_img
spot_img

महिंद्रा की नई SUV इलेक्ट्रिक लॉन्च, ला सकती है क्रांति…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e को भारत में लॉन्च कर दिया है। वहीं, कंपनी ने BE 6e को भी पेश किया है। XEV 9e की शुरुआती कीमत 21.90 लाख रुपये और BE 6e की कीमत 18.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। XEV 9e तीन वेरिएंट्स, पैक 1, पैक 2, और पैक 3 में उपलब्ध होगी। लॉन्च के समय जो कीमत बताई गई है, वह पैक 1 वेरिएंट की है। यह SUV तीन रंग डेजर्ट मिस्ट, टैंगो रेड और एवरेस्ट वाइट में उपलब्ध है। इसमें दमदार इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिये गये हैं। यह गाड़ी शहरी ड्राइवर्स और लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

प्लेटफॉर्म और बैटरी

महिंद्रा XEV 9e और BE 6e का निर्माण इन्नोवेटिव INGLO प्लेटफॉर्म पर किया गया है। यह प्लेटफॉर्म खासतौर पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए डिजाइन किया गया है। इसका फ्लैट-फ्लोर बेहतरीन है। यात्रियों के लिए ज्यादा जगह प्रदान करता है। XEV 9e में 59kWh की बैटरी है, जो 228bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह गाड़ी फुल चार्ज पर 656 किमी की रेंज देती है। 140kW DC फास्ट चार्जर के जरिए बैटरी को 20-80% तक मात्र 20 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। यह SUV मात्र 6.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है।

फीचर्स और डिजाइन 

XEV 9e का डिजाइन बेहद आकर्षक और मॉडर्न है। इसका फ्रंट लुक LED DRLs, वर्टिकल LED हेडलाइट्स और बंद ग्रिल के साथ दमदार नजर आता है। गाड़ी में महिंद्रा का इन्फिनिटी लोगो रोशनी के साथ लगाया गया है। साइड प्रोफाइल में स्लोपिंग रूफलाइन, प्रीमियम फ्लश-फिटिंग डोर और एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स हैं। स्पोर्टी लुक है।

इंटीरियर और सुरक्षा

XEV 9e का इंटीरियर काफी आधुनिक और स्लीक है। इसमें 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, लेयर्ड डैशबोर्ड और ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है। गाड़ी में पैनोरामिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, मल्टीकलर एंबियंट लाइटिंग, 10.25-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, हरमन-कार्डन का 16-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी खूबियां शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से, यह गाड़ी 6 एयरबैग्स, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), लेवल-2 ADAS, और 360-डिग्री कैमरा के साथ आती है। माना जा रहा है कि महिंद्रा की यह नई SUV इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक नई क्रांति लेकर आयेगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...