spot_img
spot_img
spot_img

न्याय का महायज्ञ, एक ही रोज में 333 मामलों का निपटारा… जानें कहां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में न्याय का महायज्ञ हुआ। गढ़वा के प्रधान जिला न्यायाधीश नलिन कुमार के नेतृत्व में एक ही रोज में 333 वादों का निष्पादन किया गया। वहीं, 15,69,700 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले शनिवार को मासिक लोक अदालत लगी। इसमें वैवाहिक वाद के 40, एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस) के 16, क्रिमिनल कंपाउंडेबल केस के 29, बिजली विभाग से जुड़े मामले के 102 एवं अन्य वाद के 146 मामले निपटाये गये। इस लोक अदालत में छह न्यायिक पीठों का गठन किया गया, जिनकी अध्यक्षता वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों ने की। हर पीठ में एक-एक अनुभवी अधिवक्ता की नियुक्ति की गई, जिनमें प्रमुख रूप से प्रवीन कुमार साहू, नित्यानंद दूबे, अनिता रंजन, सुधीर कुमार तिवारी, बीरेंद्र कुमार मिश्रा, अनूप कुमार ओझा का योगदान रहा। इस लोक अदालत में कौशल किशोर झा (प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय), शिवनाथ त्रिपाठी (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-तृतीय), कुमार विपुल (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी), वीणा कुमारी (सिविल जज, सीनियर डिविजन), संजय कुमार सिंह (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नगर उंटारी) एवं अरविंद कच्छप (अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) जज मौजूद थे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...