UP : प्रयागराज महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के मौके पर अब तक पौने 2 करोड़ से ऊपर लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं। करोड़ों कि संख्या में देश विदेश से श्रद्धालु संगम नगरी पहुंच रहे हैं। ब्रह्ममुहूर्त से ही लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं हेलिकॉप्टर ने श्रद्धालुओं पर करीब 25 क्विंटल फूल बरसाये गये। खबर लिखे जाने तक का स्नान बिना किसी गड़बड़ी के सफल रहा। इस स्नान को सफल बनाने में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रही। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वैरिएबल मैसेजिंग डिस्प्ले (वीएमडी) लगाये गये। जिसमें सभी जरूरी सूचनाएं दी जा रही थी। वहीं CM योगी भी अहली सुबह से ही लखनऊ से वार रूम में मौजूद थे और पल-पल की एक्टिविटी की मॉनिटरिंग कर रहे थे। उनके साथ DGP, प्रमुख सचिव गृह और मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी भी वॉर रूम में मौजूद रहे। डिजिटल स्क्रीन से जानकारी देना, ट्रैफिक डायवर्जन, अधिकारियों की पैनी नजर आदि सभी व्यवस्थाओं ने इस स्नान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। आज करीब 2.5 करोड़ लोगों के स्नान का अनुमान है। अब अगले और आखिरी मुख्य स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन फिर करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगायेंगे। क्या बोले गये DGP प्रशांत कुमार… देखें वीडियो
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश DGP प्रशांत कुमार ने कहा, “महाकुंभ 2025 का ये पांचवा स्नान है…महाशिवरात्रि का स्नान होना बाकी है। मौनी अमावस्या के दिन एक गलती हुई थी, उससे सीख लेते हुए हम इस पर काम कर रहे हैं कि और बेहतर प्रबंधन कैसे हो। हमने एक प्रबंधन तकनीक अपनाई, जिसका नतीजा है कि… pic.twitter.com/Z0x34Q1hmK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2025
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 28 हजार करोड़ निवेश के प्रस्ताव, मिलेगी नौकरी
इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति के आने को लेकर प्रशासन अलर्ट, ये होगी तैयारी
इसे भी पढ़ें :संगम की डुबकी, लेकिन रास्तों पर भारी भीड़
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 28 हजार करोड़ निवेश के प्रस्ताव, मिलेगी नौकरी
इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति के आने को लेकर प्रशासन अलर्ट, ये होगी तैयारी
इसे भी पढ़ें :संगम की डुबकी, लेकिन रास्तों पर भारी भीड़












