Ranchi : सरना सदान मूलवासी मंच के बैनर तले आज रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में करम मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरूआत मंच उद्घाटन से हुआ। मुख्य पाहन जगलाल पाहन, मुख्य संरक्षक रंजीत टोप्पो, हेमंत बारला, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, अध्यक्ष सूरज टोप्पो, महिला अध्यक्ष अर्चना मिर्धा, महासचिव अजीत लाकड़ा ने साझा तौर पर मंच का उद्घाटन किया।
स्वागत भाषण में संस्थापक कुमोद कुमार वर्मा ने कहा कि करम मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य सरना सदान मूलवासी को एक मंच पर लाना है, वहीं झारखंड की परंपरा रीत रिवाज संस्कृति को जिंदा रखना है। मुख्य पहान जगलाल पहान ने कहा कि आदिवासी समाज जिस दिन अपने परंपरागत व्यवस्था को छोड़ता है, उसी दिन से आदिवासीयत समाप्त हो जाता है। अपने पूर्वजों की दी गई व्यवस्था को माने तभी आदिवासी समाज बच पायेगा। सरना सदान मूलवासी मंच के अध्यक्ष सूरज टोप्पो ने कहा कि करम मिलन समारोह के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को एक मंच पर लाना सरना सदान मूलवासी मंच का मकसद है। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज में चौतरफा हमला हो रहा है, इसे बचाना हमारा कर्तव्य है। इसी तरह के कार्यक्रम से आदिवासी समाज को जागरूक करना आदिवासी समाज के रीति रिवाज परंपरा एवं उसकी रूढ़िवादी व्यवस्था को बरकरार रखना है और आने वाले नई पीढ़ी को बताना है।
समारोह में मौजूद करम टोली सरना समिति, चडरी सरना समिति, नगड़ा टोली सरना समिति, हिंदीपीढ़ी सरना समिति, मिसिर गोंदा सरना समिति, सरना समिति हतमा, हेदलहातू सरना समिति, सरई टांड़ सरना समिति, बिरसा विकास जन कल्याण समिति, ओरमांझी सरना समिति एवं चडरी के बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। समारोह में आये आगत अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देखकर उन्हें मान-सम्मान दिया गया। मौके पर मौजूद कई नागपुरी कलाकारों ने गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह गये। समारोह को सफल बनाने में रंजीत टोप्पो, कुमोद कुमार वर्मा, सूरज टोप्पो, अनिल उरांव, अजीत लकड़ा, मोहन तिर्की, पवन महतो, विक्की करमाली, अर्चना मिर्धा,अंजू तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा, राधा हेमरोम, मिनू सिंह, मीरा गुप्ता, शीतल वर्मा, बेबी गाड़ी, आरती बागची, वीणा सिंह एवं अंजू मिर्धा सहित कई लोगों की सराहनीय भूमिका रही। समारोह की अध्यक्षता सूरज टोप्पो किया, वहीं मंच का संचालन कुमोद कुमार वर्मा ने किया।
इसे भी पढ़ें :X, यूट्यूब और टेलीग्राम को मिली चेतावनी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :वर्चस्व का नतीजा है राजधानी का दोहरा ह*त्याकांड








