Kohramlive : उमेश पाल हत्याकांड के संदेही गुनाहगार माफिया यूपी पुलिस के कस्टडी में आते ही बहुत डर गया। अतीक को यह डर सताने लगी है कि कहीं गैंगस्टर विकास दुबे की तरह तो उसका हाल नहीं हो जाये। उसकी गाड़ी भी कहीं रास्ते में ना पलट जाये। अतीक को डरा-सहमा देख उनके घर के लोग भी बेहद खौफ में हैं। गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर अतीक अहमद को STF लेकर रविवार की शाम प्रयागराज के आने के लिये निकल चुकी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच अलग-अलग 2 पुलिस गाड़ियों में उन्हें लाया जा रहा है। प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में अतीक को हाजिर करना है। माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ पर राजूपाल हत्याकांड के एक वर्ष बाद वर्ष 2006 में उमेश पाल का अपहरण कर उसे गवाही न दिए जाने के लिए बंधक बनाकर पीटने और धमकाने का इल्जाम है। साल 2007 में उमेश पाल ने केस दर्ज कराया था। इस केस की सुनवाई पूरी हो चुकी है।















