बंद हुआ मेड इन इंडिया मैसेजिंग एप Hike

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • WhatsApp की टक्कर में 2019 में हुआ था लॉन्च

कोहराम लाइव डेस्क : सोशल मीडिया पर भले ही इंडियन यूजर्स मेड इन इंडिया सोशल मीडिया की मांग जोर-शोर से करते हैं, लेकिन वास्‍तव में वे मेड इन इंडिया एप का इस्तेमाल करना ही नहीं चाहते। इसका ताजा प्रमाण Hike का Sticker Chat app है, जो महज दो साल के अंदर बंद हो गया है। इसकी पुष्टि एप के को-फाउंडर और सीईओ केविन भारती मित्तल ने ट्वीट करके की है। Hike Sticker Chat एप को हाइक एप के नाम से भी जाना जाता है। यह वाट्सएप की टक्‍कर में 2019 में लांच हुआ था।

इसे भी पढ़ें : अब आप देख सकते हैं Fb पर Locked Profile,जानें कैसे

शुरुआती दौर में थे लाखों यूजर्स

कुछ दिन पहले ही मित्तल ने अपने ट्वीट में कहा था कि Hike एप को जनवरी 2021 में बंद कर जाएगा, हालांकि HikeMoji और हाइक की अन्य सेवाएं जारी रहेंगी। शुरुआती दौर पर Hike को लाखों लोग इस्तेमाल कर रहे थे और औसतन प्रत्येक यूजर एप पर 35 मिनट समय दे रहा था, लेकिन एप कंपनी की उम्मीदों के मुताबिक सफल नहीं हो पाया।

यूजर्स के डाटा सुरक्षित

कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि यूजर्स का डाटा एप में सुरक्षित है। वे चाहें तो डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि HikeMoji अपने दो नए एप्स Vibe और Rush के साथ उपलब्ध रहेगा। उल्‍लेखनीय है कि Rush एक गेम एप है,जिसपर आप कैरम और लूडो जैसे गेम ऑनलाइन खेल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : जानिए YouTube में वीडियो देखते-देखते कैसे कर सकेंगे शॉपिंग

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।

SmartPhone : मार्केट में छाये नये स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख दिमाग घूम जायेगा…

भारतीय स्मार्टफोन(SmartPhone) बाजार में इस वक्त मुकाबला ऐसा है जैसे मैदान में कई दिग्गज आमने-सामने हों। हर कंपनी दमदार बैटरी, AI फीचर्स और कैमरा पावर के साथ यूजर्स को लुभाने में जुटी

Mini Projector : घर की दीवार बनेगी थिएटर, देसी कंपनी लाई दमदार मिनी प्रोजेक्टर…

भारतीय ब्रांड Zebronics ने अपना नया स्मार्ट मिनी प्रोजेक्टर(Projector) लॉन्च किया है। ZEB-PixaPlay 77G, जो बजट में ‘होम थिएटर’ का सपना पूरा करता है।