कोहराम लाइव डेस्क : इन दिनों आपके पास भी कई ऐसे Friend Request आए होंगे जिनकी पहले से ही Fb पर प्रोफाइल लॉक (Profile Locked) होगी अब ऐसे में सबसे बड़ी समस्या ये है होती है कि बिना जानें कैसे किसी की फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट किया जाए। अब आपकी इस समस्या का सॉल्यूशन की व्यवस्था हो चुकी है। जाने हैं वो ट्रिक्स, जिनकी मदद से आसानी से प्रोफाइल पिक्चर देखी जा सकती है।
इसे भी पढ़ें :Apartment के नीचे घायल मिला गार्ड, अस्पताल जाते-जाते…
क्यों है Locked Profile का फीचर
दरअसल Facebook में चुपके से तांका-झांकी करने वाले लोग बहुत हैं। यूजर्स को ऐसे लोगों से बचाने के लिए ही फेसबुक ने Locked Profile फीचर लागू किया है।
Locked Profile के बेनिफिट
सबसे अच्छी बात ये है कि अगर आप अपने फेसबुक आईडी के लिए Locked Profile चुनते हैं तो आपके दोस्तों के अलावा कोई दूसरा यूजर फोटो नहीं देख सकता है। इस फीचर की एक अच्छी बात ये भी है कि कोई अनजान आपके पोस्ट और अन्य जानकारियां भी नहीं देख सकता। आपके Locked Profile का स्क्रीनशॉट भी नहीं लिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :बहन से हुआ झगड़ा, गुस्से में इकलौते बेटे ने बंद किया रूम, फिर…
Locked Profile का नुकसान
अगर यह आपकी प्राइवेसी की बात है तो ठीक लगता है, लेकिन समस्या तब आती है जब किसी Locked Profile से आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट (Friend Request) आती है। प्रोफाइल नहीं देख पाने की वजह से रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने में काफी दिक्कत आती है।
इस प्रकार देख सकते हैं Locked Profile
Facebook पर Locked Profile देखना आसान है। सबसे पहले अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर Locked Profile पर जाएं। फिर प्रोफाइल पिक्चर पर राइट क्लिक करें। अब Copy Image Address पर टैप करें। एक नया विंडो खोलकर उसमें url पेस्ट करें। Locked Profile की फोटो दिख जाएगी।
इसे भी पढ़ें :पति के साथ मेकअप कराने पार्लर गई और प्रेमी संग हो गई नौ-दो ग्यारह, फिर हुआ ये…








