RAMGARH: नवरात्र में देश के प्रसिद्ध सिद्धि पीठ स्थल मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर को भव्य फूलो से सजाया गया है (Chhinnamastika temple decorated with flowers)। फूलों से मंदिर को आकर्षक रूप दिया गया है। भोले नाथ की आकृति से मंदिर की सजावट की गई है। सजावट लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रजरप्पा का मां छिन्नमस्तिष्का मंदिर यूं तो सालों भर भक्तों से गुलजार रहता है, लेकिन नवरात्र के समय श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। लोगों का मानना है कि नवरात्र में मां के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होती है। यही वजह है कि इस समय ज्यादा संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। यहां पहुंचकर 9 दिनों तक पूजा-पाठ और हवन करते हैं। मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा मंदिर को कोलकाता के कारीगरों की टीम ने सजाया गया है।
मंदिर की खूबसूरती कैमरे में कैद कर रहे भक्त
छिन्नमस्तिका मंदिर में खुशबूदार फूलों की सज्जा देखते ही बनती है। भक्त मंदिर की खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद भी कर रहे हैं। माता भगवती के छिन्नमस्तिका मंदिर को सजाने का काम एमिल दवा कंपनी के एमडी और दिल्ली निवासी कमल किशोर शर्मा के पिछले 10 सालों से चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र में करते आ रहे हैं। कमल किशोर शर्मा मां वैष्णोदेवी मंदिर जम्मू के ट्रस्टी भी हैं। कंपनी के अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शर्मा मंदिर की साज-सज्जा करवाने के लिए प्रत्येक साल यहां माता के दरबार आते हैं। उनको माता के प्रति अपार श्रद्धा है, जिसके कारण वह झारखंड में देउड़ी मंदिर और मां छिन्नमस्तिके मंदिर में सेवा देते हैं। यही नहीं, कामाख्या मंदिर और वैष्णो देवी मंदिर में भी फूलों की सजावट का काम उनके द्वारा किया जाता है।
इसे भी पढ़ें : दारू ने बना दिया पत्नीहंता
इसे भी पढ़ें :OMG…दुनिया का सबसे बड़ा फूल, पर महकता है सड़ी लाश की तरह… देखें
इसे भी पढ़ें :महंगी हुई बिजली, जानें किसका कितना ज्यादा आएगा बिल
इसे भी पढ़ें :एयर होस्टेस को अब फ्लाइट में पहनना होगा अंडरगारमेंट्स, जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रोजाना 4 घंटे काम कर आसानी से महीने में कमाएं 60 हजार रुपये, जानें यहां
इसे भी पढ़ें : CDS अनिल चौहान ने संभाला पदभार, बोले- ‘हम सभी कठिनाइयों का मिलकर करेंगे सामना’
इसे भी पढ़ें :पलामू के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी घूस लेते धराये, 50 हजार लेते ACB ने रंगेहाथ दबोचा
इसे भी पढ़ें :इंतेजार की घड़ी खत्म, 10 अक्टूबर से JPSC में इंटरव्यू शुरू
इसे भी पढ़ें :पेट में बच्चा ठहरते ही बदल गया आशिक, कर गया भयानक कांड, देखें…
इसे भी पढ़ें :हर 200 km पर बदल दिये जाते हैं ड्राइवर और खलासी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें :बड़ी सादगी से Allu Arjun ने बीबी का मनाया बर्थडे, देखें










