spot_img
spot_img
spot_img

प्रेमी ने भेजा आपत्तिजनक वीडियो तो छात्रा ने दे दी जान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सरायकेला : सरायकेला के मुडिया गांव में युवती ने फंदे से झूल अपनी जान दे दी। पूर्व प्रेमी द्वारा आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सेंड करने पर युवती ने डिप्रेशन में आकर खुद को खत्म कर डाला। मृतका की पहचान चैताली पाल के रूप में हुई। वह काशी साहू कॉलेज में इंटर की छात्रा थी।

मृतका के पिता के अनुसार, रविवार को वह अपने पूरे परिवार के साथ शादी में गए हुए थे। चैताली घर पर अकेली थी। घर लौटने पर बेटी को फांसी के फंदे से झूलते पाया। उन्होंने ने यह भी बताया कि गांव का ही एक युवक अजय कैवत चैताली को आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेज कर हमेशा ब्लैकमेल करता था, जिस वजह से चैताली परेशान रहती थी।

पिता ने पूर्व प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत थाना में दर्ज कराई है। पुलिस मृतका के मोबाइल को जब्त कर मामले की जांच में जुटी।

इसे भी पढ़ें : कोयला लाने गए थे दंपती, 200 फीट नीचे चाल धंसी और हो गया ये..

इसे भी पढ़ें : 15 हजार फीट की ऊंचाई पर आग का गोल बना फ्लाइट और फिर हुआ ये…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: