spot_img
spot_img

भतीजे से मोहब्बत, मासूम बेटे ने खोला पापा की ह’त्या का राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के घुंघटेर थाना क्षेत्र के दादरा गांव की सन्नाटे में डूबी एक सड़क और उसी किनारे मंगलवार की सुबह मिला एक शव। लगभग 35 साल के हनुमंतलाल की निस्तेज देह देखकर गांव वालों की रूह कांप उठी। ऊपर से हादसे की झूठी कहानी गढ़ दी गई। पुलिस को जो कहानी सुनाई गई, वह चंद घंटों में ही ढह गई। 8 साल के मासूम बेटे ने डरे-डरे लफ्जों में सच कह दिया कि “पापा को मारा गया है…” इस एक मासूम आवाज ने उस झूठी दीवार को गिरा दिया जो हत्यारों ने बारीकी से गढ़ी थी।

मोहब्बत में छिपी नफरत की गंध

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस के कदम ठिठकते गये। हनुमंतलाल की पत्नी पूजा गौतम और ई-रिक्शा चालक कमलेश ने मिलकर गुनाह की ऐसी पटकथा लिखी थी, जिसमें हत्या को हादसा दिखाया गया। लोहे के सरिया से वार कर बेरहमी से हत्या की गई थी। शव को सड़क किनारे फेंककर हादसे का नाटक रचा गया। एक लाख रुपये के लालच में मौत की साजिश बुनी गई। जांच से खुलासा हुआ कि पूजा के अपने ही भतीजे से अवैध संबंध थे। जब हनुमंतलाल को सच्चाई का पता चला, तो घर में कलह बढ़ने लगा। और फिर रची गई एक मासूम बेटे को अनाथ करने वाली साजिश। मासूम की ईमानदारी और पुलिस की चौकसी ने 24 घंटे में परत दर परत सच को उजागर कर दिया। दोनों संदेही गुनहगार अरेस्ट कर लिये गये। हत्या में इस्तेमाल ई-रिक्शा और सरिया बरामद कर ली गई। ASP विकास त्रिपाठी ने मीडिया से कहा कि “मासूम बेटे की ईमानदारी और टीम की मेहनत ने इस गुत्थी को सुलझाया। सच्चाई चाहे कितनी भी गहरी क्यों न दबी हो, बाहर जरूर आती है।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...