spot_img
spot_img
spot_img

ट्रेन के बाथरूम में ही भर दी मांग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : जिस लड़की की शादी दो माह पहले हुई थी, उसका अपने पूर्व प्रेमी से मिलना-जुलना जारी था। दोनों को ट्रेन में एक साथ सफर करने का अवसर मिल गया। इसी क्रम में प्रेमिका की जिद्द पर प्रेमी  ने चलती ट्रेन के शौचालय में शादी रचा ली। प्रेमी ने ट्रेन के शौचालय में अपनी शादीशुदा प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। यह हैरान करने वाली घटना बिहार के भागलपुर जिले से सामने आ रही है। इस घटना की तस्‍वीर और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस अनोखी शादी के गवाह बने यात्रियों ने दोनों को बधाई भी दी।

Read More: पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा

दो महीना पहले ही हुई थी महिला की शादी

जानकारी के अनुसार, भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड में भीरखुर्द पंचायत के उधाडीह गांव के रहने वाले आशु कुमार ने एक महिला से चलती ट्रेन के शौचालय में अनोखी शादी रचाई। बताया जा रहा है कि दो महीना पहले ही अनु कुमारी की शादी किरणपुर गांव के रहने वाले एक लड़के के साथ हुई थी। इसके बावजूद दोनों का मिलना-जुलना चालू रहा। लड़की के ससुराल वालों को भी इसकी भनक थीं, लेकिन उनके पास कोई सबूत नहीं था। इसलिए वे भी विरोध नहीं कर पा रहे थे।

Read More: सीएम योगी के दौरे से बढ़ा दिल्‍ली का सियासी पारा, अमित शाह से डेढ़ घंटे की गुफ्तगू

अवसर मिला और फरार हो गई महिला

बीते दिन लड़की खरीदारी करने के बहाने घर से निकली और वह प्रेमी आशु के साथ फरार हो गई। घर से फरार होने के बाद दोनों ने ट्रेन पकड़ा और चलती ट्रेन के शौचालय में ही शादी रचा ली। प्रेमी आशु कुमार ने बताया कि अनु कुमारी से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी की तैयारी कर लिए थे, लेकिन लड़की के परिजन को जब प्रेम प्रसंग दोनों के बीच पता चला तो उन्होंने युवती को घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया।

Read More: SBI का ATM Card गुम हो गया तो नो टेंशन, जानें कैसे मंगा सकते हैं नया कार्ड

परिजनों ने जबरन करा दी थी शादी 

आशु ने आगे बताया कि इस दौरान अप्रैल माह में युवती के परिजनों ने किरणपुर गांव के एक युवक से जबरन अनु की शादी करा दी। बताया गया कि शादी के बाद अनु ने अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। बुधवार को मौका मिलते ही युवक के साथ युवती घर से फरार हो गई। दोनों सुल्तानगंज स्टेशन पहुंच कर बेंगलुरू के लिए ट्रेन पकड़ कर रवाना हो गए। सुल्तानगंज स्टेशन से ट्रेन खुलते ही लड़की शादी करने का दबाव बनाने लगी। लड़की की जिद पर युवक ने चलती ट्रेन के शौचालय में यात्रियों के सामने शादी रचा ली।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

जमीन के काम के बदले मांगे थे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें

Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...