प्यार, धोखा और मौ’त

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : उत्तर प्रदेश के हाथरस के नगला कली गांव में, गुरुवार को एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। गौरी नाम की युवती, जिसने तीन साल पहले आदित्य से प्रेम विवाह किया था, अब उसी पति के हाथों मौत की नींद सुला दी गई। गौरी और उसका नया प्रेमी करन, गांव नगला कली में अपने भविष्य के सपने बुन रहे थे। तभी पुराने अतीत की तरह उसका पति आदित्य, दो दोस्तों के साथ वहां आ धमका। गौरी को प्रेमी करन के साथ देख आदित्य का खून खौल उठा। कहासुनी हुई, और फिर आदित्य ने पहले से लाए चाकू से गौरी पर ताबड़तोड़ वार किये। गौरी की मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने दौड़े प्रेमी करन को भी ईंट से बुरी तरह घायल कर दिया गया। वहीं, जवाबी संघर्ष में करन द्वारा फेंकी गई ईंट से आदित्य का दोस्त अमन घायल हुआ, जिसकी अगले कुछ घंटों में मौत हो गई।

गौरी की दो प्रेम कहानियां और दोनों का अंत दर्दनाक

गौरी ने पहले आदित्य से जाति के बंधनों को तोड़कर शादी की, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों में अनबन शुरू हो गई। रिश्ता टूटने लगा। इसी दौरान उसका दिल अपने देवर जैसे रिश्तेदार करन पर आ गया। जब गौरी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और करन के साथ कोर्ट मैरिज की तैयारी में लगी, तब आदित्य ने इस रिश्ते को “इज्जत का सवाल” बना लिया और फिर, वो हुआ जो न होना चाहिए था। एक प्रेमिका मारी गई, एक प्रेमी घायल हुआ, और एक दोस्त मौत का शिकार बना।

जांच और सवाल

DIG प्रभाकर चौधरी और SP चिरंजीवनाथ सिन्हा ने इसे “पूर्वनियोजित हमला” करार दिया है। पुलिस अब आदित्य और उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है। हत्या के बाद करन अपनी मारी गई प्रेमिका की लाश से लिपटकर फूट-फूट कर रोता रहा “तू मुझे छोड़कर नहीं जा सकती…”।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हथेली पर रखा अंडा टूटा और बाहर आया नन्हा किंग कोबरा… वीडियो वायरल

Kohramlive : दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में गिने...

अब एक कॉल में दर्ज होगी बिजली की शिकायत…

Ranchi : झारखंड में अब बिजली बिल की गड़बड़ी,...

चेपॉक में धोनी का भावुक ‘लैप ऑफ ऑनर’…

Kohramlive : चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार...

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, किसे मिली जगह… देखें

Kohramlive : BCCI ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ...