TRENDING : दिल समझे तो मुहब्बत की कोई उम्र नहीं होती। किसी भी उम्र में दिल की चाहत दिल को जवान बनाकर दो दिलों को एक दूसरे का सहारा बना देती है। अमेरिका के न्यूयार्क शहर में कोरोना काल में दो बुजुर्गों ने शादी कर ऐसा साबित कर दिया है। इन दो बुजुर्गों ने न सिर्फ एक-दूसरे से प्यार किया, बल्कि शादी का साहस दिखाया। संकेत दिया कि प्यार किया तो डरना क्या। जानकारी के अनुसार, अपनी पत्नी को खो चुके 95 साल के जॉन शुल्ट्स की मुलाकात अचानक जॉय मोरो-नल्टन से हुई। जॉय और जॉन ने मुलाकात के बाद समझा कि दोनों एक ही पड़ाव पर हैं और एक जैसी भावनाएं हैं। कोविड-19 के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे से मुलाकात नहीं छोड़ी।
Read More : हैदराबाद से आकर होटल में चलाने लगी #SexRacket, ऐसे हुआ खुलासा
दोनों ने एक साथ लगवाया कोविड टीका
दोनों ने एक साथ कोविड टीका लगवाया। कोविड नियमों में ढील के बाद दोनों की जिंदगी पटरी पर लौटी। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को बेहतर समझा और रिश्ता अधिक मजबूत हुआ। अचानक डॉन शुल्ट्स ने एक दिन जॉय मोरो को शादी के लिए प्रपोज किया। हालांकि दोनों को शादी तक का सफर पूरा करने में कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा। कुछ लोगों ने उनके इस फैसले पर हैरानी जताई तो कुछ ने हंसी उड़ाई। मगर जॉन और जॉय का कहना है कि सच्चे प्यार की तलाश के लिए युवा होना जरूरी नहीं है।
Read More : ससुराल से रुठकर मायके जा रही थी महिला, ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत
दिल की बात मानें, आप नहीं हो सकते बुजुर्ग
जॉन के शादी के फैसले पर उनके बच्चे भी खुश हैं। जॉन के बेटे पेटे से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों के बीच काफी अच्छी समझ है। दोनों रोज एक-दूसरे से बात करते हैं। दोनों ने साथ रहने का रास्ता चुना है, इससे सुंदर क्या हो सकता है। उन्होंने वही किया, जो उनका मन था। उन्होंने यह साबित किया है कि अगर आपके अंदर अपने दिल की बात मानने का साहस है तो आप कभी बुजुर्ग नहीं हो सकते हैं।
Read More : #Jamshedpur में मिस्त्री बिजली के खंभे पर चढ़ जोड़ रहा था तार, करंट के झटके से हुई मौत








