RANCHI : 8 माह के अंदर दो जवान बेटे को खोनेवाली मां (रिंकी देवी) का दर्द किस हद तक हो सकता है यह बखूबी अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल उस दुखीआरी मां को होंष नहीं है। कभी कभी आंखे खोलती है तो बस इतना ही कहकर आंखे बंद कर लेती है की हे भगवान, कौन सी गलती मुझसे हो गयी की जीते जी आपने मुझे मार ही डाला। मेरा पूरा संसार ही उजाड़ डाला। यह दुख भरी दास्तां नामकुम तेतरीटोली कैलाषनगर निवासी महेष षर्मा के घर की है। महेश शर्मा के दो बेटे थे ( विशाल राज, राजवीर) और एक बेटी(खुसबू) है।खुसबू की शादी हो चुकी है। बीते मंगलवार की रात महेश शर्मा के बड़े बेटे विशाल राज(21) की मौत हो गयी। वह संत जाॅन काॅलेज में सिक्स्थ सेमेस्टर का छात्र था। वह चुटिया स्थित सेंसोलाईट सोलर कंपनी में काम भी करता था। विषाल राज अपने घर में कुछ काम की बात कहकर निकला था। वहां से वह किसी तरह रात में तोपा कुजू अपने दोस्त के पास पहुंच गया और वहां उसकी मौत हो गयी। मौत कैसे हुआ इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। उसके दोस्त ने ही घरवालों को इसकी सूचना दी तब जाकर परिवार वाले अस्पताल पहुंचे। मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। हालांकि घरवालों ने आशंका जताते हुए कहा है की पुलिस अगर गहनता से छानबीन करे तो सच्चाई सामने आ जाएगी। बहरहाल मामले में जो भी हो इस घटना से मां की हालत बिगड़ते जा रही है। ज्ञात हो की आठ माह पूर्व कैलाषनगर में महेश शर्मा के घर छठ पर्व उनकी पत्नी रिंकी देवी कर रही थी। खरना के दिन महेश शर्मा के छोटे बेटे राजवीर अपनी मां को छठ गीत सुनाने के लिए घर में ही बिजली का तार टीवी से जोड़ रहा था। इसी दरम्यान उसे करंट का झटका लगा। घरवालों ने तुरंत उसे अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। छोटे बेटे की मौत के सदमें से अभी मां रिंकी देवी उबर भी नहीं पायी थी की बड़े बेटे की मौत हो गयी। इस बेहद मार्मिक घटना से क्षेत्र के लोगों में भी शोक की लहर है। महेश शर्मा कारपेंटर का काम करते हैं। घर चलाने में विशाल राज भी अपनी कमाई के पैसे से मदद किया करता था।

इसे भी पढ़ें : यूपी से खरीदा हथियार, बड़कागांव में धराया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : अंगीभूत एवं डिग्री संबद्ध कालेजों में जारी रहेगी इंटर की पढ़ाई






