Bokaro : पिया परदेस से कमाकर लौट रहा था। मेहरी घर में टकटकी लगाये बैठी थी। अचानक फोन पर एक खबर आई और उड़ गये पत्नी के होश। भागी-भागी बोकारो थर्मल के राजा बाजार से चास पहुंची। वहां पहुंचकर देखा तो हैरान परेशान हो गई। पति शकेंद्र राम बेसुध पड़ा था। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर बोकारो थर्मल पहुंचे और डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया।
होश आने के बाद शकेंद्र ने जो कुछ बताया वो सभी को चौंका गया। वह विशाखापतनम से रांची पहुंचा। रांची से बोकारो की बस पकड़ी और घर के लिए चल दिया। रास्ते में गोला के आसपास बगल वाली सीट पर बैठे युवक ने उसे बिस्किट खाने को दिया। बिस्किट खाते ही वह बेसुध हो गया। जब बेहोशी टूटी तो पाया कि सबकुछ लुट चुका। बैग, मोबाइल, पर्स, पैसे सभी गायब थे।
Read more: HEC की जमीन पर बने अवैध मकानों पर चलेगा बुलडोजर
Read more: राहगीरों से लूट लेता था मोबाइल, POLICE ने ऐसे दबोचा
Read more: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह का ट्रेलर रिलीज ‘ये दिल मांगे मोर’








