5जी लॉन्चिंग की तैयारी में जियो, खरीदा 57 हजार करोड़ का स्पेक्ट्रम

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : दो दिन चली दूरसंचार विभाग की स्पेक्ट्रम नीलामी मंगलवार को समाप्त हो गई। रिलायंस जियो ने सभी 22 सर्किलों में स्पेक्ट्रम खरीदा है। रिलायंस जियो द्वारा खरीदे गए स्पेक्ट्रम की कुल कीमत 57123 करोड़ रुपए है। इस खरीद के बाद रिलायंस जियो के पास कुल 1717 मेगा हर्ट्ज (अपलिंक+डाउनलिंक) हो जाएगा जो पहले के मुकाबले  55 फीसदी अधिक है। स्पेक्ट्रम की खरीद से रिलायंस जियो को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : मार्च में 13 दिन बंद रहेगा बैंक जल्द निपटा लें अपना काम

रिलायंस जियो ने जो स्पेक्ट्रम खरीदा है, उसका इस्तेमाल 5 जी सर्विस देने के लिए भी किया जा सकता है। रिलायंस जियो ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसने स्वदेशी 5 जी तकनीक विकसित कर ली है, जिसे अमेरीका में टेस्ट कर लिया गया है। रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी ने भी इसी वर्ष 5जी लॉन्च की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें : मोबाइल कैटरिंग सेवाओं का कॉन्‍ट्रैक्‍ट रद्द करने का रेलवे ने दिया निर्देश

इस अवसर पर बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि “जियो ने भारत में डिजिटल क्रांति ला दी है। भारत डिजिटल-लाइफ को तेजी से अपनाने वाला देश बन गया है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अपने मौजूदा ग्राहकों के साथ-साथ हम डिजिटिल सेवाओं से जुड़ने वाले संभावित 30 करोड़ उपयोगकर्ताओं को बेहतरीन डिजिटल अनुभव प्रदान कर सकें। हम भारत में डिजिटल फुटप्रिंट को और विस्तार देने के लिए तैयार हैं और साथ ही 5 जी रोलआउट के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें :  एक्‍शन में रांची SSP : अवैध वसूली पर PCR 28 के सभी पुलिसकर्मियों को किया सस्‍पेंड (Video)

भारत में पांच साल में टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की पहली नीलामी मंगलवार को 77,814.80 करोड़ रुपये के सपेक्ट्रम खरीदने के साथ खत्म हुई, जिसमें ज्यादातर स्पेक्ट्रम मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने खरीदा। टेलीकॉम कंपनियों द्वारा स्पेक्ट्रम की कीमतों का भुगतान अगले 18 वर्षों में किया जाएगा। प्रतिद्वंदियों के मुकाबले रिलायंस जियो मजबूत स्थिति में है, क्योंकि जियो के पास औसतन 15.5 वर्षों के लिए स्पेक्ट्रम उपलब्ध है।

spot_img

Related articles:

ममता सरकार बर्खास्त, कल तय होगा अगला CM कौन?

West Bengal : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि...

डेफ क्रिकेट टीम का जलवा, CM बोले, झारखंड को आप पर गर्व

Ranchi : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में...

मिड-डे मील में सांप का बच्चा! बच्चों से भर गया अस्पताल…

Bihar : बिहार के सहरसा में स्कूल का मिड-डे...

इस रोज देशभर में दवा दुकानें रहेंगी बंद… जानें क्यों

Kohramlive : देशभर में आगामी 20 मई, बुधवार को...