Kohramlive: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी इमोशनल हो गये। सोशल मीडिया के दौर में लोग अपनी जगह पर बैठे-बैठे कहीं की भी वीडियो को देखकर इन्सपायर हो सकते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को कनिष्क बिश्नोई ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। छोटी क्लिप में, प्यारी बच्ची को महिला पुलिस अधिकारी से उसकी छड़ी के लिए पूछते हुए देखा जा सकता है। कनिष्क ने महिला पुलिस के सामने डंडे के लिए नखरे भी किये।
View this post on Instagram
पुलिस के साथ यूं मस्ती करती हुई दिखी बच्ची
महिला पुलिस अधिकारी के चेहरे पर पूरे समय मुस्कान थी और उसने प्यारी छोटी बच्ची के साथ मस्ती का आनंद लिया। इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, कनिष्क की उम्र 21 महीने है। कैप्शन के अनुसार, घटना मुंबई की है। हंसी वाले इमोजी के साथ पोस्ट के कैप्शन लिखा, ‘आखिरी समय का इंतजार करें। ‘ वीडियो की शुरुआत महिला पुलिस और बच्ची के साथ होती है। छोटी बच्ची डंडे के लिए जिद करने लगती है, लेकिन पुलिस को लगता है कि कहीं बच्ची को चोट न लग जाए तो इसलिए वह उसे नहीं देती। इसके बाद वह सड़क के किनारे बैठ जाती है और चिल्लाकर जिद करने लगती है।
डंडे के लिए जिद करने लगी छोटी बच्ची
दिल छू लेने वाले वीडियो को देखकर इंटरनेट पर लोग हैरत में पड़ गए। एक यूजर ने लिखा, ‘इस वीडियो से पहले मैं लो फील कर रहा था। लेकिन अब मैं मुस्कुरा रहा हूं पागल की तरह। ‘ एक अन्य ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘मुंबई पुलिस हार्दिक सम्मान। ‘ एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘भगवान बेटी के चेहरे पर हमेशा खुशी बनाये रखना। ‘ एक चौथे यूजर ने लिखा, ‘बच्ची को अभी मालूम ही नहीं कि पुलिस क्या होती है। बेहद नादान। ‘ इस वीडियो को अभी तक 8 लाख 69 हजार से ज्यादा बार लाइक किया गया है। करोड़ों लोगों ने इस वीडियो को देखा और अपना प्यार दिया
इसे भी पढ़ें :सहायक पुलिस कर्मियों ने CM का जताया आभार, हेमंत बोले- आपके भविष्य को लेकर सरकार गंभीरता से कर रही विचार
इसे भी पढ़ें :बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप रामगढ़ में जब्त…




