LATEHAR : बिहार ले जा रहा था अवैध शराब की खेप। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ 2 तस्करों को धर दबोचा। शराब को बेहद ही खुफिया तरीके से कार की सीट के नीचे बने बॉक्स में रखकर ले जाया जा रहा था। पुलिस को जैसे ही इसकी भनक लगी चेकनाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक लग्जरी कार की चेकिंंग की गई तो पुलिस चौंक गई। कार की सीट के नीचे बॉक्स बनाकर उसमें 750-750 एमएल के 64 शराब की बोतल पुलिस ने जब्त की। साथ ही दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा है। दोनों तस्कर रांची के रहने वाले हैं।

Read More :दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने कही ये बात…
थाना प्रभारी मदन शर्मा ने बताया
मदन कुमार शर्मा ने बताया कि अवैध शराब के साथ अभिनव कुमार सिंह (तुको, बेड़ो रांची) और बसंत लोहरा (रातू, रांची) को मौके से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, शराब ढोने में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि SDPO संतोष कुमार मिश्र को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब को बिहार ले जाया जा रहा है। इसी सूचना पर तत्काल टीम गठित कर एनएच-39 के चेकनाका संख्या दो पर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया। कार से 750-750 एमएल के ब्लेंडर प्राइड की 40 व ब्लैक डॉग की 24 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।

Read More :फंदे से लटकी मिली महिला की लाश






