RANCHI: राशन दुकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी। शराब की अवैध बिक्री से मुहल्ले के लोग परेशान थे। किसी ने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। सूचना रूरल एसपी मो. नौशाद आलम तक पहुंची। एसपी से इसे गंभीरता से लिया। रांची के कांके थानेदार बृज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिये। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये कांके के बोड़ेया में रहनेवाले अरूण केशरी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। पहले तो केशरी इससे साफ इनकार करते रहे कि वह किराना दुकान में शराब बेचते हैं। मगर जब सख्ती से उनसे पूछताछ की गई तो वह टूट गया और बताया कि दुकान के गोदाम में शराब और बियर रखी हुई है। उनकी निशानदेही पर पहुंची पुलिस ने गोदाम में छापेमारी की। गोदाम से भारी मात्रा में बियर और अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही अरूण कुमार केशरी को अरेस्ट कर लिया।

Read More : 10 सेकेंड में 3 जिंदगी खत्म, खौफनाक वीडियो आया सामने
Read More : सुहागरात में क्या भूल हुई जो दुल्हन ने पति को चप्पल से धोया, देखें
Read More : बेटे को छुड़ाने आई महिला से थाना में ही मसाज कराने लगे दारोगा जी… देखें वीडियो
Read More : यह पांच बच्चे हो गए अनाथ… देखें कैसे
Read More : वरमाला के वक्त बोला दूल्हा- “शादी के बाद तुम्हें भी…” देखिये फिर क्या हुआ
Read More : आखिरकार भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने मांगा तलाक… देखें क्यों








