गुमला : गुमला की सड़कों पर दौड़ने वाली दो पहिया वाहन चाहे जिसका हो, अगर आपको पसंद आ जाये तो कम कीमत देकर भी आप हासिल कर सकते हैं। जरूरत है सिर्फ दो नंबरी बनने का, क्योंकि पसंद की बाइक के असली कागजात आपके हाथ नहीं लगेंगे। नकली लेने की कीमत अलग से ली जाती है। इस बात का खुलासा शुक्रवार को तब हुआ, जब बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गुमला पुलिस ने पकड़ा। गुमला एसपी एहतेशाम वकारीब ने खुलासा किया कि गिरोह से जुड़े रविन्द्र दास और आलोक कुमार पांडेय बाइक की फोटो खींचकर उसे अपने गिरोह के सहयोगी नरेश, संदीप और अर्जुन को व्हाट्सअप करते थे। यह तीनों का काम है ग्राहक खोजना। ग्राहकों को फोटो भेजकर बाइक पसंद करवाते थे। सौदा तय होते ही पसंदीदा बाइक की चोरी हो जाती थी। यह काम करने में कोई महीने-दो महीने नहीं लगते थे। चंद मिनटों में ही यह काम हो जाता था। चोरी-चमारी के इस काम में कुछ ग्राहकों को यह बता दिया जाता था कि नकली कागजात भी देना उनका काम। एसपी ने बताया कि बीते 31 अगस्त को चंद्रशेखर कुमार जायसवाल की बाइक चोरी हो गई थी। चंद्रशेखर ने 1 सितंबर को सिसई थाना में FIR दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने उस बाइक को बसिया रोड स्थित कपिल नाथ मंदिर जाने वाले रास्ते के पास से बरामद किया। बाइक से रविंद्र दास व आलोक कुमार पांडेय घूम रहे थे। पूछताछ करने पर दोनों ने जब राज उगले तब पुलिस का माथा ठनक गया। अब बाइक की चोरी में भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल हो रहा है। गिरोह में शामिल हर सदस्यों के नाम और उसके ठिकानों के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गई है। एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने फौरी कार्रवाई करते हुये गिरोह के 2 अन्य सदस्यों नरेश सिंह व संदीप कुजूर को गिरफ्तार किया। इन दोनों की निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक बरामद की। फरार अर्जुन की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें : AJSU रांची महानगर अध्यक्ष पर सरेशाम हमला, रिम्स में भर्ती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : महिला थानेदार रूपा तिर्की की ह’त्या या खुद’कुशी, CBI खोलेगी राज
इसे भी पढ़ें : Breaking : CBI करेगी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच
इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : …सड़क पर उतर आये सैकड़ों लोग…(वीडियो)
इसे भी पढ़ें : ऑक्सफोर्ड स्कूल में बवाल, डरे-सहमे गार्जियन पहुंचे थाना… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :JTET पास अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन, कहा ये
इसे भी पढ़ें :मालिक को बोलो जल्दी पैसा पहुंचाये, नहीं तो…






