spot_img

झारखंड में ठनका का कहर, 5 की गई जान, अलर्ट जारी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : झारखंड में आज का दिन काला साया बनकर आया। मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज बारिश, आंधी-तूफान के बीच गढ़वा में ठनका गिरने की भयावह खबर आई। खेत-खलिहानों और रोजमर्रा की मेहनत में जुटे लोगों पर बिजली इस तरह गिरी कि पांच जिंदगियां सदा लिये खामोश हो गई। वहीं, छह लोग घायल हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा उस समय हुआ जब आम लोग अपने काम में जुटे थे और आसमान में अचानक काले बादल घिर आये। देखते ही देखते बारिश शुरू हुई और गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी, धरती थर्राई, और कई घरों में मातम पसर गया।

22 मई तक खतरे की घड़ी

मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था कि 22 मई तक झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। गरज, चमक, आंधी और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

जानिए क्या करें और क्या न करें

बाहर हों तो…

  • पेड़ों के नीचे कतई न खड़े हों
  • खुले मैदान और ऊंचे स्थानों से दूर रहें
  • साइकिल, लोहे की छतरी, खंभों से दूर रहें
  • गाड़ी में हैं तो रुक जाएं, खिड़कियां बंद रखें
  • नदी, तालाब, भीगे खेतों से बाहर निकलें

घर के अंदर हों तो…

  • बिजली के उपकरण बंद कर दें और प्लग निकाल दें
  • मोबाइल, वायरलेस डिवाइस का कम उपयोग करें
  • खिड़की-दरवाजे बंद रखें, धातु से दूरी बनाए रखें
  • टीवी, फ्रिज, मशीन से दूर रहें

अगर वज्रपात पास में हो…

  • पैर जोड़कर बैठ जायें, सिर नीचे झुकायें
  • लेटें नहीं, केवल बैठें और जमीन से कम संपर्क रखें
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुरानी गाड़ी होगी कबाड़, नई खरीदने पर मिलेगा ये बड़ा फायदा…

Bihar : अगर आपके घर या गैराज में वर्षों...

काल के गाल में समा गये ये पांच, इनमें तीन बच्चे…

Gumla : गुमला और सिमडेगा जिले की सीमा के...

प्यून से अकाउंटेंट बने मनीष बाबू का बंगला देख चकरा गये अधिकारी…

Bihar : हाजीपुर के बागमली इलाके में उस वक्त...

झारखंड में मानसून की चाल अभी भी सुस्त, कल से गरजेंगे बादल…

Ranchi : झारखंड की धरती इन दिनों आसमान की ओर...

रिम्स-2 निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, मोरहाबादी में रोकी गई पदयात्रा…

Ranchi : राजधानी रांची के नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2...