spot_img
spot_img

सक्रिय माओवादी सदस्य नाजीर मुंडा गिरफ्तार, पोस्टर-मोबाइल जब्त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सरायकेला : जिला पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य नाजीर मुंडा को किया गिरफ्तार। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी कमांडर अनल दा, अमित मुंडा और महाराज प्रमाणिक गिरोह का सक्रिय सदस्य बैनर-पोस्टर लेकर गम्हरिया और आदित्यपुर क्षेत्र में लगाने के लिए जाने वाला है। पुलिस ने कृषि कानून के विरोध में पोस्टर, मोबाइल और एक बाइक बरामद किया। एसपी मोहम्मद अर्शी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

एसपी ने बताया कि पकड़ा गया नक्सली नाजीर मुंडा कुचाई थाना क्षेत्र के गुड़ गुदरी का रहने वाला है। सूचना के आधार पर एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की। पुलिस की टीम ने कुचाई-खरसावां मुख्य सड़क के चांदनी चौक के पास नाका लगाकर देर रात जांच शुरू की।

इसे भी पढ़ें :  Delhi में बवाल का प्रभाव : दो किसान संगठन आंदोलन से हुए अलग

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है मामला

पूछताछ में उसने बताया कि वह भाकपा माओवादी संगठन के लिए काम करता है और करीब डेढ़ साल से इस संगठन से जुड़ा हुआ है। दो महीने पहले भी आदित्यपुर गम्हरिया और कांड्रा में उसने बैनर पोस्टर लगाया था। एसपी के मुताबिक नाजीर मुंडा पर निमडीह थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

इसे भी पढ़ें : Lohardaga की छात्राओं को मिली सौगात, महिला कॉलेज का शुभारंभ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...