spot_img

LG ने लॉन्च किया ‘वॉलपेपर TV’…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : अमेरिका के लास वेगास में सजे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2026) ने टेक्नोलॉजी प्रेमियों की धड़कनें तेज कर दी हैं। 6 से 9 जनवरी तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियां अपने भविष्य के सपनों को हकीकत के रूप में पेश कर रही हैं। हालांकि आधिकारिक शुरुआत 6 जनवरी से है, लेकिन 5 जनवरी से ही इनोवेशन की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है। सैमसंग, LG, लेनोवो, इंटेल, AMD, मोटोरोला के साथ-साथ चीनी और यूरोपीय कंपनियां भी अपने सबसे खास प्रोडक्ट्स के साथ मैदान में हैं।

LG का ‘वॉलपेपर TV’: दीवार नहीं, जादू लगता है

LG ने CES 2026 में पेश किया अपना सबसे पतला OLED टीवी, LG OLED EVO W6। मोटाई केवल 9 मिलीमीटर, यानी लगभग स्मार्टफोन जितनी। दीवार पर लगाने के बाद चमकदार वॉलपेपर जैसा दिखता है। इस्तेमाल न होने पर डायनामिक वॉलपेपर बदल सकते हैं। LG का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला OLED TV है, जो घर की दीवार को आर्ट गैलरी में बदल देता है।

Gram लैपटॉप: हल्केपन में भारी, AI में आगे

LG ने सिर्फ स्क्रीन नहीं, बल्कि लैपटॉप सेगमेंट में भी बाजी मारी। 17-इंच स्क्रीन वाला Gram लैपटॉप दुनिया के सबसे हल्के लैपटॉप्स में शामिल है। खास बात यह है कि एयरोमीनियम मटीरियल से बना है। बिना इंटरनेट काम करने वाला इन-बिल्ट AI (LLM) है। यह AI आपके डॉक्यूमेंट्स की समरी बना सकता है, वो भी ऑफलाइन, यानी दिमाग लैपटॉप के अंदर ही बैठा है।

सैमसंग का 130-इंच माइक्रो RGB TV

CES 2026 में सबसे ज्यादा निगाहें सैमसंग के 130-इंच माइक्रो RGB TV पर टिकीं है। दुनिया का पहला 130-इंच माइक्रो RGB डिस्प्ले, AI-आधारित इमेज प्रोसेसिंग, विजुअल क्वालिटी में नई ऊंचाई लेकर आई है। कीमत अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि यह टीवी प्रीमियम से भी ऊपर की दुनिया का खिलाड़ी होगा। CES 2026 ने साफ संकेत दे दिये गये हैं। बड़ी स्क्रीन, अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन, AI-पावर्ड डिवाइसेस, यही आने वाले कल की पहचान बनने वाली हैं। लास वेगास में इस बार सिर्फ प्रोडक्ट नहीं दिखे, बल्कि भविष्य ने खुद से पर्दा उठा दिया।

इसे भी पढ़ें :

दो पाइप, नीचे खाई और ऊपर बोलेरो… वीडियो वायरल

Kohramlive : पहाड़ों में रास्ते अक्सर मंजिल से ज्यादा...

बाथरूम बना ‘पिजन हॉस्टल’, म्यूजिक आर्टिस्ट बोली…

Kohramlive : ब्रिटेन की म्यूजिक आर्टिस्ट मिमी स्ट्रेंजर के...

पुलिसकर्मियों को दिये ये खास टास्क, क्या बोले SSP… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में क्राइम कंट्रोल से लेकर...

अंदाज ऐसा कि इंटरनेट भी बोला, वाह रे हाथी!

Kohramlive : जंगल की दुनिया में जिंदगी हर दिन...

परीक्षा की हर गड़बड़ी को सुधारने के लिये CM का बड़ा फैसला…

Bihar : बिहार में राज्य सरकार ने परीक्षा व्यवस्था...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: