Kohramliive Desk : LG Gram laptops 2022 एडिशन लॉन्च हो गया है। कंपनी ने भारत में नई सीरीज को तीन अलग-अलग स्क्रीन साइज में लॉन्च किया है। ग्राम लैपटॉप बेहद हल्के और पोर्टेबल होते हैं, इसलिए इस लेगेसी को आगे बढ़ाते हुए एलजी ने नई ग्राम सीरीज पेश की है। यह लैपटॉप बड़ी स्क्रीन डिस्प्ले के साथ-साथ अल्ट्रा-लाइट और अल्ट्रा-पोर्टेबल है और यह पावरफुल परफोर्मेंस का दावा करती है। LG Gram 2022 सीरीज अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान बिक्री पर जाएगी। यह सेल 23 जुलाई और 24 जुलाई को शुरू होगी।
लेटेस्ट एडवांस टेक्नोलॉजी प्रदान करने का दावा
नई एलजी ग्राम सीरीज के बारे में बात करते हुए होम एंटरटेनमेंट- एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के डायरेक्टर ह्यून किम ने कहा कि एलजी ग्राम को कंज्यूमर यूजेबलिटी के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें फेशियल रिकोग्निशन और नॉइस कैंसिलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स को एक नया अनुभव प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने ग्राहकों को उनके लाइफस्टाइल को एन्हांस करने के लिए लेटेस्ट एडवांस टेक्नोलॉजी प्रदान करते हैं। हमें विश्वास है कि नया 2022 एलजी ग्राम लाइनअप यूजर्स एक्सपीरियंस के नए स्टैंडर्ड स्थापित करेगा और हमें विश्वास है कि हमारे ग्राहक इसे पसंद करेंगे। कंपनी लैपटॉप के चार मॉडल LG Gram 17 (मॉडल 17Z90Q), LG Gram 16 (मॉडल 16Z90Q), LG Gram 16 (मॉडल 16T90Q- 2in1), और LG Gram 14 (मॉडल 14Z90Q) में पेश करगी. कंपनी ने LG Gram ने व्यक्तिगत रूप से लैपटॉप की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि एलजी ग्राम 2022 मॉडल 94,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।
LG Gram laptops के स्पेसिफिकेशंस
LG Gram लैपटॉप LPDDR 5 रैम और NVMe जेन 4 SSD अनलॉक हाई प्रोसेसिंग स्पीड के साथ आई7 प्रोसेसर के साथ 12वीं जनरेशन के Intel CoreTM द्वारा संचालित हैं। एलजी ग्राम मॉडल 17Z90Q और 16Z90Q में 80Wh की हाई- डेनसिटीबैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है। LG ग्राम 17 और 16 में WQXGA (2560×1600) का हाई रिज़ॉल्यूशन है और LG ग्राम 14 में WUXGA (1920 x 1200) रिजॉल्यूशन मिलता है।
इसे भी पढ़ें :स्कूल बस में लगी भीषण आग, 21 बच्चे थे सवार, देखें…
इसे भी पढ़ें :बाहुबली को फिर 10 साल की जेल
इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें
इसे भी पढ़ें : रसूखदार पंकज मिश्रा की सल्तनत पर ग्रहण, खुल सकता है बड़ा राज
इसे भी पढ़ें : कोर्ट में लंबित मामलों के निबटारे के लिए अलर्ट मोड में काम करें अधिवक्ता और पुलिस : सीएम






