Latehar: लातेहार जिला के बेतला नेशनल पार्क के चतुरबोथवा में तेंदुआ देखे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि वन विभाग के CCTV में तेंदुए की तस्वीरें कैद हैं। पहली बार कैसा हुआ है कि इस इलाके में तेंदुआ की मौजूदगी के प्रमाण वन विभाग को मिले हैं। कैमरे में कैद तस्वीरें अलग-अलग समय और अलग-अलग जगहों की है।

तेंदुए के मूवमेंट पर वन विभाग रख रहा था नजर
विभाग पिछले कुछ समय से लगातार तेंदुआ के मूवमेंट पर नजर रख रहा था। जंगल में मौजूदगी के स्पष्ट प्रमाण सामने आने के बाद वन विभाग की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। बेतला रेंजर प्रेम प्रसाद ने बताया कि तेंदुए की मौजूदगी से वन विभाग बेहद उत्साहित है। वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए इनकी मौजूदगी वाले कई संभावित इलाकों में पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

पर्यटकों की संख्या और बढ़ने का अनुमान
पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में जंगली जानवरों को देखने के लिए देशभर से पर्यटक आते हैं। तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद पर्यटकों की संख्या और अधिक बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। दावा यह भी किया जा रहा है कि तेंदुआ की कुछ तस्वीरें इलाके में घूमने आए पर्यटकों के कैमरे में भी कैद हुई हैं।

पानी के स्रोतों के पास वन विभाग ने लगाया है कैमरा
बता दें कि वन विभाग की ओर से यह कैमरा पानी के स्रोतों के पास लगाया गया है। वन विभाग जंगल में तेंदुआ मिलने के बाद उसकी सुरक्षा के लिए कई जरूरी कदम उठा रहा है।
Read More : राज्य के 73 हजार पुलिसकर्मियों का आंदोलन शुरू, जानिये क्या है मांग
Read More : जबतक जिंदा हूं, बैठी रहूंगी धरना पर, बोली दुल्हन, देखें वीडियो…
Read More : बीवी के बेडरूम में घुस आया आशिक, पति का क्या हुआ, देखें वीडियो…












