Ramgarh (Prince Verma) : नवरात्र महोत्सव को लेकर झारखंड रजरप्पा के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका के दरबार में अद्भुत सा नजारा है। साज-सज्जा और सजावट बरबस मन मोह रही है। तरह-तरह के खुशबूदार फूलों से माता के दरबार को सजाया गया है। भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया है। कोलकाता से आये कई कारीगर दिन-रात सजावट में जुटे रहे। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच फूलों से सजे दरबार में एक अजीब सी खुशबू है। सजावट ऐसी है कि श्रद्धालु सेल्फी लेना नहीं भूलते। गुजरे 12 साल से माता के एक भक्त केके शर्मा की आस्था और श्रद्धा उन्हें बरबस यहां खींच लाती है। वह एक बड़ी दवा कंपनी में MD (प्रबंध निदेशक) हैं। माता की दरबार को सजाने और संवारने में अपना दिन-रात झोंक देते हैं। अपनी पूरी टीम के साथ मंगलवार को मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे MD केके शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सब माता की कृपा।
रजरप्पा मंदिर के वरिष्ठ पुजारी संतोष पंडा ने कहा कि केके शर्मा जैसा भक्त मैंने नहीं देखा। जो पिछले 12 वर्षों से हर नवरात्र में पूरी श्रद्धा के साथ माता की सेवा में जुटे रहते हैं। मंदिर का भव्य श्रृंगार कराते हैं। वरिष्ठ पुजारी संतोष पंडा ने बताया कि मां छिन्नमस्तिका मंदिर में दिन में मनमोहक और खुशबूदार फूलों की सजावट दिखेगी तो शाम ढलते ही रंग-बिरंगी रोशनी से माता का दरबार जगमग हो उठता है। मंदिर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं को खूब आनंदित करती है। वरिष्ठ पुजारी संतोष पंडा ने कहा कि माता की कृपा सदा केके शर्मा और उनके पूरे परिवार पर बनी रहे। वहीं, उन्हें अपना आर्शीवाद दिया।
इसे भी पढ़ें : वैष्णो देवी का अद्भुत नजारा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जागो मां जागो : दुर्गा पूजा पर कोहराम लाइव की विशेष पेशकश
इसे भी पढ़ें : नेपाल से तीर्थ यात्रा पर निकले, पत्नी के सामने निकला दम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 21 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग… देखें पूरी लिस्ट












