मन का शोर शांत करने के बेजोड़ उपाय, जानें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भागती-दौड़ती जिंदगी में मन जैसे किसी चौराहे पर खड़ा रह जाता है, छोटी-छोटी बातों का पहाड़ बन जाता है और ओवरथिंकिंग दिल की धड़कनों को भी बेचैन कर देती है। लेकिन आध्यात्म कहता है, मन को बस थोड़ी सी दिशा दे दीजिये, सुकून खुद-ब-खुद लौट आयेगा। रोज सुबह 10–15 मिनट शांत बैठकर गहरी सांस लें। विचारों को रोकने की कोशिश न करें, बस उन्हें गुजरते हुये देखें। धीरे-धीरे मन का शोर कम होने लगेगा और भीतर एक मीठी खामोशी उतर आयेगी। “ॐ नमः शिवाय” या गायत्री मंत्र का नियमित जाप मन की चंचलता को थाम लेता है। सुबह की पहली किरण या रात की शांति में मंत्रों की ध्वनि मन को स्थिर करती है।

ईश्वर में विश्वास: नियंत्रण का बोझ हल्का करें

हर चीज अपने हाथ में रखने की जिद ही चिंता की जड़ बनती है। कुछ बातों को भगवान पर छोड़ दीजिये, मन अपने आप हल्का हो जायेगा। रोज प्रार्थना में मन की बातें कहें,  जैसे किसी अपने से बात करते हों। अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम मन और दिमाग को ठंडक देते हैं। जब सांसें संतुलित होती हैं, तो विचारों की भागदौड़ भी धीमी पड़ जाती है।

सकारात्मक सोच: विचारों की नई खेती

जैसा सोचेंगे, वैसा ही जीवन आकार लेगा। नकारात्मक ख्याल आयें तो खुद से कहें, “सब ठीक होगा।” छोटे-छोटे अच्छे विचार, बड़े सुकून की फसल उगाते हैं। सुबह की धूप, मंदिर की घंटियां या भजन की मधुर धुन,  ये सब मन के भीतर जमी बेचैनी को धीरे-धीरे पिघला देते हैं। रोज थोड़ा वक्त प्रकृति या भक्ति में बितायें, मन अपने आप शांत हो जायेगा।

वर्तमान में जीना: सबसे बड़ा समाधान

ओवरथिंकिंग अक्सर बीते कल या आने वाले कल में भटकती है। आज को थाम लीजिये, अभी के पल में जीना ही सच्चा सुकून है। ओवरथिंकिंग कोई बीमारी नहीं, बल्कि मन की एक आदत है। आध्यात्म के ये छोटे-छोटे उपाय उस आदत को सुकून की राह पर मोड़ देते हैं। जब मन शांत होता है, तो जिंदगी भी मुस्कुराने लगती है।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य आध्यात्मिक मान्यताओं और जीवनशैली सुझावों पर आधारित है। यह चिकित्सकीय परामर्श का विकल्प नहीं है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब आग उगलेगा आसमान! 25 मई से शुरू होगा नौतपा

Ranchi : भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए...

झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान… जानें कब

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की...

रांची जेल कांड में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, DGP से रिपोर्ट तलब

Ranchi : रांची जेल में महिला कैदी के साथ...

डबल म’र्डर से तहलका…

Delhi : दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर...

कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी...